{"_id":"09de228f8123d269ba6b319c7a11762a","slug":"promotion-of-farmers-incentives-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के प्रोत्साहन देश की तरक्की नहीं: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के प्रोत्साहन देश की तरक्की नहीं: डीएम
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
Updated Wed, 27 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय उद्यान परिसर लोढ़ी में बुधवार को जिला औद्यानिक मिशन की ओर से दो दिवसीय किसान मेला का उद्घाटन जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने किया। कहा कि खेती के विकास के बिना देश तरक्की नहीं कर सकता।
कहा कि किसान मेहनत से अनाज उत्पादन करता है। वह जितनी मेहनत करता है उतना लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह तो किसान का बड़प्पन है कि वह तमाम विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए आम नागरिकों के लिए अनाज, खाद्यान्न व साग, भाजी तथा फल आदि उपजाता रहता है। सरकार ने किसानों को दिये जाने वाले अनुदान की राशि उनके खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेज रही है। उप निदेशक कृषि कार्यालय व जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में बने कंट्रोल रूम का मोबाइल नं.9235629703 है। उप निदेशक कृषि जगदीश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी नलिन सुन्दरम भट्ट, भूमि संरक्षण अधिकारी राबट्र्सगंज आरके सिंह यादव , जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार, कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसकेएस राजपूत, डॉ. मदन सिंह, डॉ. टीडी मिश्रा, विषयवस्तु विशेषज्ञ डॉ. सुशील गिरी, सहायक निदेशक मत्स्य अरविंद मिश्रा नेे वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की तरकीब सिखाई।
उधर, जिलाधिकारी ने किसान मेले में उद्यान विभाग, कृषि विभाग, कृषि उत्पाद, बाल विकास एवं पोषाहार, एग्रो, समाज कल्याण विभाग, हरबल उत्पाद, कृषि यंत्र, मछली पालन, पशु पालन, विकलांग कल्याण की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। अधिकारियों से योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने और किसानों को उनका लाभ पहुंचाने को कहा। कोन के फूल उत्पादक किसान की प्रदर्शनी की तारीफ की और फूल उत्पाद की भी खेती पर विशेष ध्यान देने को कहा।