फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Production started from fourth unit of Anpara project

अनपरा परियोजना की चौथी इकाई से उत्पादन शुरू

Fri, 28 Aug 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Production started from fourth unit of Anpara project
अनपरा। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम की 2630 मेगावाट के तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की बंद चल रही चौथी इकाई को शुक्रवार को सुबह उत्पादनरत कर लिया गया। यह इकाई एक सप्ताह पहले ब्वायलर इंस्पेक्शन के लिए बंद की गई थी।
विज्ञापन
हअनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की चौथी इकाई को शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे उत्पादनरत कर लिया गया। बीटीपीएस के जीएम दीपक कुमार ने बताया कि अनपरा तापीय परियोजना की 210 मेगावाट की पहली इकाई से 137 मेगावाट, दूसरी इकाई से 164 मेगावाट उत्पादन किया गया। जबकि तीसरी इकाई तकनीकी कारणों से एक पखवाड़े से बंद चल रही है। इस बीच शुक्रवार को 500 मेगावाट की चौथी व पांचवीं इकाई से क्रमश: 414 व 479 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा था। जबकि अनपरा डी की छठीं इकाई से 480 मेगावाट का विद्युत उत्पादन किया जा रहा था। प्रदेश में बिजली की डिमांड लगभग 17 हजार मेगावाट के आसपास बनी रही। लैंकों अनपरा सी परियोजना की 600 मेगावाट की दोनों इकाइयों से क्रमश: 541 व 470 मेगावाट का विद्युत उत्पादन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed