फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   production rolled in Obra project Three units of closed

Sonbhadra News: ओबरा परियोजना की तीन इकाइयां बंद, UP के कई हिस्सों में आपात बिजली कटौती; उत्पादन लुढ़का

Sun, 28 Apr 2024 01:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 28 Apr 2024 01:02 PM IST
सार

Sonbhadra News: ओबरा तापीय परियोजना में इस फाल्ट के कारण प्रबंध में हड़कंप मच गया। अधिकारियों से लेकर कर्मचारी भी अपने-अपने स्तर से समस्या का समाधान खोजने लगे।

विज्ञापन
production rolled in Obra project Three units of closed
ओबरा तापीय परियोजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओबरा तापीय परियोजना की तीन इकाइयां बीती रात एक के बाद एक बंद होने से परियोजना का उत्पादन लुढ़क गया। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे ओबरा परियोजना की दो सौ मेगावाट वाली दसवीं इकाई ब्वायलर ट्यूब लीकेज के कारण बंद हो गयी।

विज्ञापन


इससे पहले कि अभियंता कुछ समझ पाते देर रात करीब सवा एक बजे परियोजना की तेरहवीं इकाई तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गयी। वहीं महज अगले कुछ घंटों में परियोजना की ग्यारहवीं इकाई ब्वायलर ट्यूब लीकेज के कारण सुबह करीब पौने चार बजे बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन


एक के बाद एक तीन इकाइयों के बंद होने से सूबे के कई हिस्सों में लोगों को आपात बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। लेकिन प्रबंधन ने अथक प्रयास के बाद तेरहवीं इकाई से सुबह चार बजे तक उत्पादन शुरू कर ग्रिड से जोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही नौवीं इकाई से भी उत्पादन शुरू होने से प्रबंधन ने राहत की सांस ली। समाचार लिखे जाने तक परियोजना की उत्पादनरत नौवीं इकाई 96 मेगावाट, बारहवीं इकाई से 98 मेगावाट और तेरहवीं इकाई से 103 मेगावाट उत्पादन हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed