फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Production Corporation director personnel inspected Obra thermal project

उत्पादन निगम के निदेशक कार्मिक ने किया ओबरा तापीय परियोजना का दौरा

Sat, 10 Jul 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Production Corporation director personnel inspected Obra thermal project
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम के निदेशक कार्मिक वीके खरे ने शनिवार को स्थानीय ओबरा तापीय परियोजना कालोनी की जर्जर सड़कों, जर्जर आवासों, टीटीआई, परियोजना चिकित्सालय, ओबरा सी का निर्माण कार्य, 200 मेगावाट की मशीनों का परिचालन तथा 13वीं इकाई के जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने वीआईपी अतिथिगृह में ओबरा तापीय परियोजना के सीजीएम इं.दीपक कुमार, महाप्रबंधक (प्रशासन) इं. जीके मिश्र, महाप्रबंधक द्वय इं.एके श्रीवास्तव, पीसी अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता इं.एके राय, इं.आरके गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी, वरिष्ठ लेखाधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी ली। उप्र विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक इं.अदालत वर्मा के नेतृत्व में विभिन्न ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारियों ने निदेशक कार्मिक का स्वागत किया और दस सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ओबरा के कार्मिकों को उत्पादन प्रोत्साहन भत्ता देने, वेतन भत्तों का पुनरीक्षण करने, सिविल व एंड एम कैडर विभिन्न स्तर की रिक्तियों के विरुद्ध पदोन्नति का आदेश जारी करने, सृजित पदों के विरुद्ध 2008 बैच के अभियंताओं की प्रोन्नति करने, कॉलोनी की जर्जर सड़कों व आवासों की मरम्मत कराने, परियोजनाओं में अनुरक्षण कार्यों एवं महत्वपूर्ण स्पेयर पार्ट्स आदि हेतु धन उपलब्ध कराने, निगम में प्रबंधन द्वारा अभियंताओं व कर्मचारियों पर एकतरफा दंडात्मक कार्यवाई वापस लेने, परियोजना चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती कराने,एक्सरे मशीन व अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन को सही कराने की मांग प्रमुखता से रखी गई।
विज्ञापन

इस दौरान इं.सुरेस, इं.बीएन सिंह,इं.मनोज यादव, आरजी सिंह, अभय प्रताप सिंह, मनीष कुमार, शशिकांत श्रीवस्तव, हरदेव नारायण तिवारी, दिनेश यादव, शाहिद अख्तर, योगेंद्र कुमार, रामयज्ञ मौर्य, सत्य प्रकाश सिंह, दीपक सिंह, विजय कुमार, सुरेश कुमार, प्रह्लाद शर्मा, सतीश कुमार, धुरंधर शर्मा, अवधेश सेठ, संजय शुक्ला, अतुल यादव, बीडी विश्वकर्मा सहित कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। निदेशक ने अनपरा तापीय परियोजना के लिए प्रस्थान से पूर्व वीआईपी अतिथिगृह के प्रांगण में पौधरोपण कर प्रकृति को हरा भरा एवं स्वच्छ रखने का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed