फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Procession raised, the sound of hanging killers raised

जुलूस निकाल हत्यारों को फांसी देने की आवाज की बुलंद

Tue, 03 Nov 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Procession raised, the sound of hanging killers raised
म्योपुर क्षेत्र में जुलूस निकालते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
म्योरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर इकाई के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्राओं ने जुलूस निकालकर फरीदाबाद की निकिता तोमर के हत्यारे को फांसी देने की मांग की। जुलूस बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज म्योरपुर से हिंडालको पार्क तक निकाला।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कला मंच के प्रदेश संयोजक नीरज अग्रहरि ने कहा कि ऐसे दरिंदों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए तुरंत ऐसी सजा दी जानी चाहिए जो भविष्य में ऐसे मामलों पर रोक भी लगाए और नजीर बन सके। सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं लेकिन उन कानूनों द्वारा न्याय इतना देर से मिलता है कि वो न्याय नहीं रह जाता। ऐसा न्याय किस काम का जो कल के अपराधों को रोक ना पाए। जिला प्रमुख नित्यानंद मिश्रा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीते एक हफ्ते से ही देश भर में अलग अलग माध्यमों से अपना विरोध दर्ज कर रही है। पूर्व जिला सहसंयोजक विनीत कुमार ने कहा कि यह घटना निंदनीय है। इस पर दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए। यहां पूर्व जिला संयोजक नीरज शर्मा, मनोज पांडेय, विनोद पांडे, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रिया कौर, अमित सिंह चंदेल, मिथिलेश कुमार, रंजीत कुमार, राज मौर्या, हिमांशु तिवारी, विकास मौर्य, अंकित अग्रहरि, काजल कुमारी, मीना कुमारी, शिक्षिका नर्मदा दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed