फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   problem

कई समितियों पर डीएपी नदारद, किसान परेशान

Wed, 31 Jul 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
problem
सोनभद्र। जिले के कई साधन सहकारी समितियों पर डीएपी नहीं है। ऐसे में समिति से जुड़े हजारों किसानों को उर्वरक नहीं मिल पा रहा हैद्घ ऐसे में किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि जिन समितियों पर उर्वरक नहीं है वहां जल्द भेजा जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि राबर्ट्सगंज, म्योरपुर, घोरावल, चतरा, नगवां, चोपन, दुद्धी और बभनी ब्लॉक क्षेत्र में 62 सहकारी समितियां संचालित हो रही हैं। इन समितियों से लगभग एक लाख किसान जुड़े हैं, लेकिन इनमे से नियमित करीब 45 हजार किसान ही लेनदेन करते हैं। जरूरत के अनुसार बारिश न होने के बावजूद चतरा, राबर्ट्सगंज और घोरावल विकास खंड क्षेत्र में हजारों किसानों ने सबमर्सिबल, नहर के पानी से धान की नर्सरी की रोपाई करने में जुट गए हैं। पिछले कई दिनों से साधन सहकारी समिति कोरियाव, बभनी समेत अन्य कई समितियों पर डीएपी नहीं है। जबकि किसान डीएपी लेने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। समितियों पर उर्वरक न मिलने से मजबूरी में किसान दुकानों से महंगे दर पर डीएपी क्रय कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed