फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   priyanka gandhi,sonbhadra,umbha village

उभ्भा गोलीकांड के पीड़ितों से 13 को मिलेंगी प्रियंका

Sun, 11 Aug 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi,sonbhadra,umbha village
सोनभद्र। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 13 अगस्त को उभ्भा आएंगी। यहां वह पीड़ितों से मुलाकात कर घटना के बारे में जानेंगी। उनके आगमन की जानकारी के बाद कांग्रेसी तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

17 जुलाई को हुए खूनी संघर्ष के बाद 18 जुलाई को प्रियंका पीड़ितों से मिलने के लिए सीधे उभ्भा आ रही थीं लेकिन उन्हें मिर्जापुर जिले में रोक लिया गया था। इसके बाद उनका पड़ाव दो दिन तक चुनार किले में बना रहा। इस बीच विधानमंडल के नेता अजय लल्लू पीड़ितों से आकर मिले थे। वहीं 19 जुलाई को गांव से कुछ पीड़ित चुनार किला पहुंचे, जहां प्रियंका ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए मृतक आश्रितों को दस लाख और घायलों को एक-एक लाख मदद देने की घोषणा की। इसी कड़ी में 27 जुलाई को कांग्रेस की तरफ से मृतक आश्रितों को दस लाख और घायलों को एक-एक लाख कुल एक करोड़ नौ लाख की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। चूंकि पिछली बार प्रियंका का उभ्भा जाना नहीं हो पाया था। इस कारण फिर से वहां जाने का कार्यक्रम मनाया गया है। सोनभद्र प्रभारी आमोद कुमार यादव ने भी इसकी पुष्टि की। बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 13 अगस्त की दोपहर उभ्भा गांव पहुुंचेंगी। वहां वह पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द जानेंगी। उनके साथ राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वी जोन के सह प्रभारी बाजीराव खाड़े भी मौजूद रहेंगे। पूर्व में घोरावल इलाके के घुवास में पार्टी मुखिया इंदिरा गांधी का आना हुआ था। उनके बाद पहली बार गांधी परिवार का कोई सदस्य यहां पहुंच रहा है। इसको देखते हुए पार्टीजनों के अलावा ग्रामीणों में भी इसको लेकर उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed