फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Private filter plant will be closed

बंद होंगे प्राइवेट फिल्टर प्लांट 

Tue, 12 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Tue, 12 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
 लगातार गिर रहे   भूजलस्तर से परेशान प्रशासनिक अमले ने प्राइवेट फिल्टर प्लाटों पर शिंकजा कस दिया है। डीएम सीबी सिंह ने राबर्ट्सगंज सहित अन्य नगरीय क्षेत्रों में लगे प्राइवेट फिल्टर प्लांटों को बंद करने का सख्त निर्देश दिया है। सभी एसडीएम को नगरीय क्षेत्रों में फिल्टर प्लांट लगाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


गर्मी के शुरूआत होते ही पेयजल के लिए हाहाकार मच गया है। पेयजल की किल्लत से निजात दिलाने के लिए जल निगम को प्रतिदिन बढ़ौली-कुसाही पेयजल योजना से नगर में दस घंटे और योजना से जुड़े गांवों मेें 14 आपूर्ति करने का निर्देश जारी हुआ था, बावजूद इसके पानी की समस्या जस की तस है।

विज्ञापन

जल निगम के मुताबिक राबर्ट्सगंज में छह से अधिक स्थानों पर प्राइवेट फिल्टर प्लांट लगने से तेजी से भूजल स्तर नीचे खिसक रहा है। ऐसे में हैंडपंप और घरों की बोरिंग ने पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। इससे पानी के लिए मारामारी मचने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मामला संज्ञान में आने परडीएम ने राबट्र्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील के एसडीएम को तत्काल शहरी क्षेत्रों में स्थापित प्राइवेट फिल्टर प्लांट को बंद कराने का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा कि शहर के बाहर जिन गांवों में पानी की समस्या नहीं है वहां फिल्टर प्लांट स्थापित कर शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जा सकता है। लेकिन गर्मी को देखते हुए शहर में फिल्टर प्लांट स्थापित नहीं होंगे। कहा कि एसडीएम को रोक के बावजूद फिल्टर प्लांट संचालित करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed