{"_id":"676c85954e13bb2ca306c718","slug":"principals-daughter-thrown-out-of-home-for-dowry-husband-marries-second-time-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-122236-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: प्राचार्य की बेटी को दहेज के लिए घर से निकाला, पति ने की दूसरी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: प्राचार्य की बेटी को दहेज के लिए घर से निकाला, पति ने की दूसरी शादी
विज्ञापन
एक महाविद्यालय के प्राचार्य की बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोपी पति ने कथित प्रेमिका से शादी भी कर ली। मामले में पुलिस ने पति, कथित दूसरी पत्नी, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
क्षेत्र के निवासी प्राचार्य ने अपनी बेटी की शादी दिसंबर 2021 में चंदौली के बलुआ थाना इलाके के पपौरा निवासी दुर्गेश यादव के साथ की थी। प्राचार्य के मुताबिक उन्होंने दस लाख खाते में और इक्कीस लाख नकद और सामान दिया था।
आरोप है कि शादी बाद दहेज में स्कार्पियो की डिमांड की जाने लगी। जिसके लिए विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। बताया कि उसकी पुत्री को एक बेटी भी हुई है। उसे अक्सर ताना मारा जाता है। जिससे वह अवसाद ग्रसित हो गई।
विज्ञापन
बीएचयू वाराणसी में उपचार कराया जा रहा है। आरोप है कि पति ने चंंदौली निवासी पति ने पूर्व परिचित दूसरी बिरादरी की युवती से शादी कर ली। जब वह बेटी को लेकर ससुराल में जाने का प्रयास किया तो पति ने दूसरी शादी का हवाला देते हुए घर लाने से साफ इन्कार कर दिया।
पुलिस ने मामले में पति दुर्गेश यादव, कथित पत्नी श्रीचा, सास सोनी साहनी, ससुर दुधनाथ साहनी निवासी पपौरा बलुआ चंदौली के विरूद्ध केस दर्ज किया है।

पवन कुमार

पवन कुमार