{"_id":"5fb95bf78ebc3e9b804f37c7","slug":"prime-minister-and-chief-minister-will-lay-foundation-of-14-drinking-water-schemes-today-sonbhadra-news-vns5593904101","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आज रखेंगे 14 पेयजल योजनाओं की आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आज रखेंगे 14 पेयजल योजनाओं की आधारशिला
चतरा ब्लॉक के करमांव में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड का निरीक्षण करते पीडब्लूडी के
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
सोनभद्र। विंध्य क्षेत्र के सोनभद्र और मिर्जापुर में 23 ग्राम पाइप लाइन पेयजल परियोजनाओं की आधारशिला रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रखेंगे। प्रधानमंत्री वर्चुअल आधारशिला रखेंगे तो मुख्यमंत्री सोनभद्र के चतरा ब्लॉक स्थित करमांव गांव में धंधरौल बांध की जमीन पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। मंच से लेकर पंडाल तक लगा दिए गए हैं। शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री सतीश द्विवेदी और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने अफसरों के साथ कार्यक्रम स्थल करमांव गांव में जाकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
सोनभद्र में 3212.18 करोड़ रुपये से 14 पेयजल परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी, जबकि मिर्जापुर में 2344.82 करोड़ रुपये से नौ पेयजल परियोजनाओं के कार्य शुरू होंगे। इसमें सोनभद्र में प्रस्तावित कार्य पूरे होने पर 1389 गांवों की साढ़े 19 लाख से अधिक लोगों को पेयजल मिलेगा। राबर्ट्सगंज तहसील में सर्वाधिक पांच पाइप लाइन पेयजल परियोजनाओं के कार्य प्रस्तावित हैं। राबर्ट्सगंज तहसील के हर्रा ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना के लिए सोन नदी से पानी लेकर शुद्ध करने के बाद जलापूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। इससे 44 गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। बेलाही योजना धंधरौल बांध के पानी से संचालित होगी और इससे 233 गांव के लोग लाभान्वित होंगे। पटवध योजना के लिए सोन नदी से पानी लिया जाएगा। इससे 661 गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। तेंदुआही योजना नगवां बांध से पानी लेकर संचालित की जाएगी और इससे 88 गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। नगवां योजना के लिए नगवां बांध से पानी लिया जाएगा और इससे 46 गांव लाभान्वित होंगे। ओबरा तहसील में केवथा ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना के लिए रिहंद बांध से पानी लिया जाएगा। इससे 13 गांव लाभान्वित होंगे। गुरमुरा योजना के लिए ओबरा बांध से पानी लिया जाएगा और नौ गांवों के लोगों को जलापूर्ति की जाएगी। पनारी योजना के लिए ओबरा बांध से पानी लेकर छह गांवों में जलापूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। घोरावल तहसील के कदरा योजना से छह और नेवारी से 12 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। दुद्धी तहसील के परासी ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना के लिए रिहंद बांध से पानी लिया जाएगा। इससे 37 गांव लाभान्वित होंगे। अमवार योजना के लिए कनहर बांध से पानी लेकर 65 गांवों में जलापूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। बीजपुर योजना के लिए भी रिहंद बांध पानी लिया जाएगा।इससे तीन गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। झीलो ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना के लिए भी रिहंद बांध से पानी लिया जाएगा। इससे 166 गांव लाभान्वित होंगे। इन पेयजल परियोजनाओं से 19 लाख 53 हजार 458 लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।