फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Prepare an action plan to deal with potential floods

संभावित बाढ़ से निबटने की तैयार करें कार्ययोजना

Fri, 29 May 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Prepare an action plan to deal with potential floods
सोनभद्र। बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में हुई। इसमें अध्यक्षता कर रहे डीएम एस. राजलिंगम ने निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ से निपटने के लिए कार्य योजना बना ली जाय। आगामी वर्षाकाल में संभावित बाढ़ आने की स्थिति में बाढ़ चौकी की स्थापना, नाव की व्यवस्था, पेयजल, खाद्यान्न, जन स्वास्थ्य, पशु स्वास्थ्य आदि की बेहतर कार्य योजना तैयार कर ली जाय। बरसात ज्यादा होने पर रिहंद डैम से छोड़े जाने वाले पानी, जो ओबरा डैम से होते हुए आगे बढ़ता है, उससे संभावित प्रभावित होने वाले तटीय इलाकों के गांवों के स्थानीय नागरिकों के जन जागरूकता के लिए वाट्सअप ग्रुप भी बनाया जाय और बाढ़ से संभावित तटवर्ती गांवों की कमेटियां भी बना ली जाएं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आपदा की स्थिति में सतर्कता, बचाव ही कारगर है। संभावित बाढ़ से निपटने के लिए बेहतर कार्ययोजना तैयार की जाए। बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों व नदियों के तटवर्ती गांवों में कमेटी बनाई जाए। प्रभावित गांवों के लोगों को समय-समय पर जानकारी देने व जागरूक करने के लिए वाट्सअप ग्रुप भी बना लिया जाय। कमेटी का दायित्व है कि आगामी बरसात के मौसम में संभावित बाढ़ से बचने के लिए सभी कारगर कदम उठाये जायें। एडीएम योेगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्ययोजना तैयार कर लें, ताकि बाढ़ जैसी अप्रिय स्थिति में जनहानि, पशु हानि को रोका जा सके। अधिशासी अभियंता बंधी प्रखण्ड द्वितीय/सचिव ‘बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी प्रवीण कुमार, डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी, जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय, सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, एक्सईएन जल निगम फणींद्र राय मौजूद रहे। डीएम ने उप जिलाधिकारियों को वीडियो कालिंग के जरिए निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed