फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Preparations for assembly elections started, responsibility entrusted

विधानभा चुनाव की तैयारियां शुरू, सौंपी गई जिम्मेदारी

Sat, 31 Jul 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Preparations for assembly elections started, responsibility entrusted
सोनभद्र। विधानसभा चुनाव की तैयारियां जिला स्तर पर शुरू हो गई। चुनाव में विभिन्न कार्यों के लिए अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। उनकी सहायता के लिए सभी विभागों से लिपिकीय कर्मचारियों को आवश्यकतानुसार संबद्ध करने के लिए कहा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मतदान, मतगणना कार्मिक, सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट, माइक्रो आब्जर्बर की नियुक्ति संबंधी कार्य के लिए सीडीओ नोडल होंगे। उनके साथ डीडीओ, डीआईओएस, बीएसए, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को लगाया गया है। स्वीप के प्रभारी डीपीआरओ होंगे। सभी एसडीएम अपने तहसील में इसके सहायक होंगे। जिला परियोजना समन्वयक अनिल केशरी को जिला और तहसीलदार को तहसील स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है। यातायात, ईंधन, रूटचार्ट व्यवस्था के प्रभारी डीएसओ, एआरटीओ प्रवर्तन और प्रशासन, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व सभी तहसीलदार होंगे। लेखन एवं निर्वाचन सामग्री का जिम्मा जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां, एडीसीओ राजेंद्र कुमार और सुधीर कुमार पांडेय होंगे। मतपत्र, पोस्टल वैलेट पेपर व ईवीएम के प्रभारी जिला कृषि अधिकारी, सभी एसडीएम और एडीओ समाज कल्याण सदर को बनाया गया है। डिस्ट्रिक्ट कम्यूनिकेशन प्लान की जिम्मेदारी डीडीओ, एक्सईएन प्रांतीय खंड, एडीओ पंचायत सदर, डीपीआरओ कार्यालय के डीपीएम देखेंगे। मतदाता सूची व ईवीएम सीलिंग के प्रभारी विधानसभा क्षेत्रवार एसडीएम व तहसीलदार होंगे। ईवीएम का प्रशिक्षण डीडीओ, डिप्टी कलेक्टर, एआर कोऑपरेटिव की देख-रेख में होगा। अन्य कार्यों के लिए भी अधिकारियों को नामित किया गया है। डीएम ने कहा कि सभी नोडल व प्रभारी अधिकारी अपने से संबंधित कार्यों का संपादन अपने स्तर से कराना सुनिश्चित करेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय पर आश्रित नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed