फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Preparation for studies from sixth to eighth in Ubbha

Sonebhadra News: उभ्भा में छठवीं से आठवीं तक की पढ़ाई की तैयारी

Sun, 30 Mar 2025 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Preparation for studies from sixth to eighth in Ubbha
सोनभद्र। घोरावल ब्लॉक के उभ्भा गांव में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय में नए सत्र से पढ़ाई शुरू किए जाने की कवायद में विभाग जुटा हुआ है। विद्यालय भवन का जो हिस्सा बन गया है, उसे हैंडओवर कराकर समाज कल्याण विभाग कक्षा छह से आठवीं तक पढ़ाई शुरू कराने की तैयारी में है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग के मंत्री की तरफ से सहमति मिल गई है।
विज्ञापन

जमीन के विवाद के बाद चर्चा में आए घोरावल ब्लॉक के उभ्भा गांव में राजकीय आश्रम पद्धति जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था यूपी सीडको को वर्ष 2024 तक विद्यालय का निर्माण पूरा करना था। कार्यदायी संस्था ने करीब 75 फीसदी कार्यों को पूरा कर लिया है। जिस भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, समाज कल्याण विभाग उसे हैंडओवर कराकर कक्षा छह से आठ तक कक्षाएं संचालित करने की तैयारी में है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव के अनुसार, उभ्भा में कक्षा छह से आठवीं तक की पढ़ाई कराने के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता की गई है। मंत्री के साथ ही उच्चाधिकारियों ने विद्यालय संचालन किए जाने पर सहमति जताई है। भवन हैंडओवर कराने के लिए कार्यदायी संस्था से वार्ता चल रही है। यदि सब कुछ सही रहा तो जुलाई से कक्षाएं संचालित शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed