फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Preparation data of 6,879 health workers left for vaccination, to be vaccinated on January 22

टीकाकरण के लिए बचे हुए 6,879 स्वास्थ्यकर्मियों का तैयार हो रहा डाटा, 22 जनवरी को लगेगा टीका

Mon, 18 Jan 2021 06:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
Preparation data of 6,879 health workers left for vaccination, to be vaccinated on January 22
सोनभद्र। पहले चरण में 7,111 स्वास्थ्य कर्मियों में 16 जनवरी को चार स्थानों पर 232 को टीका लगवाया गया। अब बचे कर्मियों का टीकाकरण 22 जनवरी को किया जाएगा। इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। कोविन पोर्टल पर सभी का विस्तृत ब्यौरा भरा जा रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुंवर ने बताया कि लांचिंग के दौरान 232 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया। अब बचे हुए 6,879 कर्मियों के लिए 22 जनवरी को टीकाकरण होगा। 16 केंद्रों पर टीकाकरण की तैयारी है। यहां कुल 31 टीमें लगायी जाएंगी। ये वहीं केंद्र हैं जहां दो बार ड्राई रन किया जा चुका है। सभी कर्मियों का डॉटा तैयार किया जा रहा है। जिन्हें टीका लगाना होगा उन्हें मैसेज भेजा जाएगा। बताया कि एक दिन में जिनका टीकाकरण नहीं हो सकेगा उनके लिए सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरे चरण की भी तैयारी तेज
सोनभद्र। दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया जाना है। इसके लिए तैयारी तेजी से हो रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि विभाग ने 15 हजार लोगों को दूसरे चरण में टीकाकरण की तैयारी की है। इसके लिए पोर्टल पर डॉटा भरा जा रहा है। विभिन्न विभागों को इसके लिए कहा भी गया है। जैसे ही तिथि तय होगी वैसे ही टीकाकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed