फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Prem Bhai awakened the spirit of self-reliance in the tribal society

Sonebhadra News: प्रेम भाई ने आदिवासी समाज में जगाई स्वावलंबन की अलख

Fri, 11 Sep 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Prem Bhai awakened the spirit of self-reliance in the tribal society
म्योरपुर के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग
म्योरपुर। गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्थान वनवासी सेवा आश्रम के विचित्र महाकक्ष में बृहस्पतिवार को प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पं. गोविंद बल्लभ पंत, दिवंगत प्रेम भाई और गांधी आंदोलन के सहयोगी रहे धीरेंद्र मजूमदार का जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान प्रेरणा स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना हुई। इसके बाद हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि प्रेम भाई ने सोनभद्र के वनवासी और आदिवासी समाज के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार सामाजिक चेतना के क्षेत्र में लंबे समय तक कार्य किया। उन्होंने ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनका जीवन गांधीवादी विचारों और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प को समर्पित रहा। वक्ताओं ने कहा कि गोविंद बल्लभ पंत ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर देश और प्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं धीरेंद्र मजूमदार ने गांधीवादी आंदोलन और रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। इन महापुरुषों के विचार और उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। गोष्ठी में सर्वजीत सिंह, प्रदीप पांडेय, देवनाथ, विमल सिंह आदि ने विचार रखे। इसके अलावा चेतवा, फरीपान, खैराही, बाकुलिया, बभनी, जुगैल, गुलालीडीह, अंजनिया और बघाड़ू आदि स्थानों पर भी कार्यक्रम हुए। इस मौके पर डॉ विभा, शुभा प्रेम, विमल सिंह, नीरा देवी, लाल बहादुर, नीता विजय, कन्नौजिया, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन शिव शरण सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed