फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Prakash became the president of CIITIEA, Arvind General Secretary

सीटिया के अध्यक्ष बने प्रकाश और अरविंद महामंत्री

Thu, 17 Mar 2022 05:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
Prakash became the president of CIITIEA, Arvind General Secretary
कोल इंडिया आईटीआई इंपलाइज एसोसिएशन (सीटिया) एनसीएल जोन की कमेटी का चुनाव हुआ। नई कमेटी के लिए प्रकाश पटेल को अध्यक्ष और अरविंद कुमार शाह को महामंत्री चुना गया। सीटिया एनसीएल जोन की चुनावी वर्चुअल बैठक में चुनाव प्रभारी केंद्रीय राम प्रकाश मौजूद रहे। अध्यक्षता एनसीएल जोन के अध्यक्ष अरविंद शाह ने की।
विज्ञापन

पुरानी एनसीएल जोन की कमेटी को सर्वसम्मति से भंग करते हुए संरक्षक आरटी राय और नए अध्यक्ष प्रकाश पटेल (बीना परियोजना से) चुने गए। कार्यकारी अध्यक्ष मूल शंकर प्रजापति बने। महामंत्री के पद पर अरविंद कुमार शाह (जयंत परियोजना से) को चुना गया। वहीं संयुक्त महामंत्री प्रशांत सिंह ककरी, कोषाध्यक्ष रविकांत विश्वकर्मा अमलोरी परियोजना से चुने गए। संगठन मंत्री राम दयाल सिंह चुने गए। मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अजय शंकर, केंद्रीय महामंत्री बीके पटेल, केंद्रीय सहायक महामंत्री रविकांत विश्वकर्मा, केंद्रीय संयुक्त महामंत्री रामप्रकाश, केंद्रीय मीडिया प्रभारी प्रकाश पटेल, केंद्रीय संगठन मंत्री सुजान सिंह तोमर रहे। शीरीन राही, मूलशंकर, अमित पांडेय, प्रशांत सिंह, दिलीप कुमार, सत्यप्रकाश, रामविलास, उदित नारायण शुक्ला, अखिलेश सिंह, मनीष पयासी, सुशील पटेल, सुनील विश्वकर्मा, राकेश कुमार मौजूद रहे। केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अजय शंकर द्वारा चुनी हुई कमेटी को शुभकामनाएं दी गई। संचालन चुनाव प्रभारी रामप्रकाश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed