ओबरा। स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्विज, सामान्य ज्ञान, निबंध, भाषण, पेंटिंग चार्ट, पोस्टर आदि प्रतियोगिताएं हुईं। क्विज में प्रज्ञा मिश्रा, सौरभ कुमार गुप्ता, सुधाकर विश्वकर्मा, मो. उबैदुल्लाह खान प्रथम स्थान पर रहे। वहीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सौरभ कुमार गुप्ता व सुधाकर विश्वकर्मा प्रथम रहे। इसी तरह भाषण प्रतियोगिता में प्रज्ञा मिश्रा प्रथम ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया।
निबंध प्रतियोगिता में शिवानी सिंह प्रथम, पोस्टर प्रतियोगिता में शिप्रा सिंह व मो. उबैदुल्लाह प्रथम, ड्राइंग-पेंटिंग प्रतियोगिता में शिवानी सिंह, गरिमा सिंह, अपेक्षा प्रथम रहीं। भाषण प्रतियोगिता में प्रीति उपाध्याय प्रथम, निबंध प्रतियोगिता में शिवानी सिंह व कुसुम सिंह चंदेल प्रथम, स्लोगन प्रतियोगिता में शिवानी सिंह, ज्योति राय व हिमांशी सिंह प्रथम रहीं। इतिहास परिषद द्वारा 18 से 20 मार्च तक कुल 11 प्रतियोगिताएं कराई गईं थीं। प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार एवं इतिहास परिषद के संयोजक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सैनी ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया।