फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pradhan 13 and eight BDC papers rejected

प्रधान पद के 13 व बीडीसी के आठ पर्चा खारिज

Tue, 20 Apr 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Pradhan 13 and eight BDC papers rejected
सोनभद्र। जिले के सभी दस ब्लॉकों में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए हुए नामांकन पत्रों की जांच दूसरे दिन मंगलवार को भी गई। नामांकन पत्रों की जांच में ग्राम प्रधान पद के 13 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के आठ पर्चा खारिज हुए। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के सर्वाधिक 105 नामांकन पत्र आवश्यक कागजात के अभाव में निरस्त किए गए। खबर लिखे जाने तक चार ब्लॉकों का ही परिणाम आया था।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के एडीओ पंचायत एसके शुक्ला के मुताबिक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 674 लोगों ने नामांकन किया था। ग्राम प्रधान पद के लिए 1064 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 1525 नामांकन दाखिल हुए। इसमें ग्राम प्रधान पद के तीन, बीडीसी के एक और ग्राम पंचायत सदस्य के 30 नामांकन पत्र निरस्त हुए हैं। सर्वाधिक आठ ग्राम प्रधान का पर्चा करमा ब्लॉक में खारिज हुआ है। ग्राम पंचायत सदस्य के 17 नामांकन पत्र निरस्त हुआ है। करमा ब्लॉक में बीडीसी और नगवां ब्लॉक में किसी पद का एक भी पर्चा खारिज नहीं हुआ है। चतरा ब्लॉक में बीडीसी के चार व सदस्य के 28 नामांकन पत्र खारिज हुआ है। कोन ब्लॉक में प्रधान पद के चार, बीडीसी के एक, दुद्धी में प्रधान पद का एक, बीडीसी का दो और ग्राम पंचायत सदस्य पद का 30 नामांकन पत्र आवश्यक कागजात के अभाव में खारिज हुआ है। खबर लिखे जाने तक छह ब्लॉकों में ही नामांकन पत्रों के निरस्त का आंकड़ा प्राप्त हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed