फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Power workers boycott work against privatization

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Wed, 03 Feb 2021 06:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
Power workers boycott work against privatization
राबर्ट्सगंज बिजली निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ? - फोटो : SONBHADRA
ओबरा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में बुधवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बिजलीकर्मियों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। ओबरा तापीय परियोजना के अभियंताओं, जूनियर इंजीनियरों तथा कर्मचारियों ने भी दो घंटे का सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। साथ ही परियोजना चिकित्सालय के पीछे सभा कर बिजली क्षेत्र के निजीकरण का विरोध किया।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की तरफ से बिजली क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में सात सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को 18 जनवरी दिया गया था। इसमें बिजली कर्मियों की समस्याओं का समाधान कराने के साथ ही मांगों के समर्थन में तीन फरवरी को सांकेतिक कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी गई थी। इसी क्रम में ओबरा परियोजना में हुए विरोध सभा की अध्यक्षता इं.अदालत वर्मा तथा संचालन सत्य प्रकाश सिंह ने किया। सभा को राम यज्ञ मौर्य, उमेश कुमार, अंबुज सिंह, लालता प्रसाद तिवारी, कैलाश नाथ, रमेश राय, अभय प्रताप सिंह, लालचंद, इं. बीएन सिंह, शशिकांत श्रीवास्तव, इं. अंकित प्रकाश ने संबोधित किया। वक्ताओं ने सरकार से बिजली क्षेत्र के निजीकरण के प्रस्ताव को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की। इस दौरान तीनों निगमों के एकीकरण, रिक्त पदों पर भर्ती, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, वेतन विसंगतियां दूर किए जाने आदि की मांगें दोहराई गईं। इस दौरान इं.सुरेश, इं. एचएन पांडेय, इं. वक़ार अहमद, इं. डीके उपाध्याय, इं. ओपी पाल, इं. कुमार कमलेश, प्रहलाद शर्मा, राम कुमार, दीपू गोपीनाथन, विजय सिंह, राजाराम, सुनील ठाकुर, दीपक सिंह, उमेश चंद, मनीष श्रीवास्तव, आरडी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed