विद्युत टीम से हाथापाई फाड़ दिए कागजात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुसागर क्षेत्र के परासी गांव में रविवार देर शाम बिजली विभाग की टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कुछ बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए और कटिया कनेक्शनों को हटाया गया। अवर अभियंता विमलेश सिंह ने बताया कि बीना विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी प्रवीण कुमार की अगुवाई में एक दस्ता देर शाम डीह बाबा के मंदिर के पास नई बस्ती में बकाएदारों का कनेक्शन काट रहा ता।
इसी दौरान पश्चिमी परासी निवासी पवन वैश्य, श्यामनारायण और नरेंद्र दुबे विरोध करने लगे। उन्होंने कनेक्शन काटने पर आपत्ति जताई और हाथापाई करने लगे। सरकारी कागजात फाड़ दिए। विरोध करने पर लाठी-डंडा लेकर दौड़ा लिया। इस दौरान वसूली के दस हजार रुपये वहीं गिर गए। देर रात विद्युत विभाग की टीम ने पुलिस को तहरीर दी।
अनपरा के थाना प्रभारी देवनाथ यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। इससे पहले भी बिजली विभाग की टीम पर हमले हो चुके हैं। इसके बावजूद चेकिंग के दौैरान सुरक्षा का पूरा ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय कर्मचारी उनका भयादोहन करना चाहते थे, जिसके चलते विवाद की नौबत पैदा हुई। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियाि चलता रहेगा और बकाएदारों को बख्शा नहीं जाएगा।