फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Power generation started from the third unit of Anpara

अनपरा की तिसरी इकाई से विद्युत उत्पादन शुरू

Mon, 04 Apr 2022 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
Power generation started from the third unit of Anpara
अनपरा। सामान्य अनुरक्षण के लिए दस दिनों से शटडाउन चल रही अनपरा परियोजना की तीसरी इकाई से सोमवार की भोर से विद्युत उत्पादन शुरू हो गया। ब्वायलर में वाइब्रेशन की समस्या के कारण अनपरा परियोजना की 210 मेगावाट की तीसरी इकाई को मार्च के अंतिम सप्ताह में शट डाउन पर लिया गया था। परियोजना के सीजीएम आरसी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रचंड गर्मी में बिजली की बढ़ी मांग को देखते हुए युद्ध स्तर पर इकाई का अनुरक्षण पूर्ण किया गया। रविवार दोपहर में इस इकाई को लाइटअप किया गया था। आवश्यक टेस्टिंग के बाद सोमवार दोपहर में इस इकाई से विद्युत उत्पादन शुरू हो गया है। देर शाम तक अनपरा परियोजना की सभी सातों इकाइयों से पूर्ण क्षमता से विद्युत उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed