फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Power generation started from closed units of Anpara, got relief

अनपरा की बंद इकाइयों से बिजली उत्पादन शुरू, मिली राहत

Tue, 28 Dec 2021 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Power generation started from closed units of Anpara, got relief
तकनीकी कारणों से बंद अनपरा परियोजना की दोनों इकाइयों से मंगलवार को विद्युत उत्पादन शुरू हो गया है। इससे बिजली की बढ़ी मांग के बीच सुचारु आपूर्ति में पावर कारपोरेशन को काफी राहत मिली है। वहीं परियोजना के साथ निगम के उत्पादन में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

तकनीकी खराबी के कारण अनपरा परियोजना की 210 मेगावाट की दूसरी इकाई नवंबर माह से ही बंद चल रही थी। इस बीच ब्वायलर ट्यूब लीकेज के कारण पिछले सप्ताह 210 मेगावाट क्षमता की ही तीसरी इकाई से भी विद्युत उत्पादन ठप हो गया। इससे परियोजना के साथ निगम के उत्पादन में भी गिरावट दर्ज की गई थी। साथ ही शीतलहर के दौरान बिजली की मांग बढ़ जाने के कारण पावर कारपोरेशन को निजी सेक्टर से महंगे दर पर बिजली खरीद कर आपूर्ति की जा रही थी। अनपरा परियोजना के सीजीएम इं. आरसी श्रीवास्तव ने बताया कि तीसरी इकाई को मंगलवार सुबह 7:26 बजे और दूसरी इकाई को दोपहर में 12:04 बजे सिंक्रोनाइज किया गया। शाम तक दोनों ही इकाइयों से पूर्ण क्षमता से उत्पादन शुरू हो जाएगा। 420 मेगावाट क्षमता की इकाइयों के लोड पर आ जाने से ऊर्जा जगत को काफी राहत मिली है। इससे अनपरा परियोजना का उत्पादन जहां बढ़कर 2300 मेगावाट पहुंच गया। वहीं निगम का भी उत्पादन बढ़कर चार हजार मेेगावाट के करीब जा पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed