फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Possession of seven of eight SP

आठ में से सात पर सपा का कब्जा

Sun, 07 Feb 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र) Updated Sun, 07 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Possession of seven of eight SP
 जिले में ब्लॉक प्रमुखी चुनाव में सत्ता पक्ष आठ में से सात सीटों पर
विज्ञापन
कब्जा जमाने में सफल रहा। रविवार को चार ब्लॉकों पर हुए मतदान में तीन में सपा समर्थित प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई जबकि एक सीट साम दाम दंड भेद अपनाकर भी सत्तापक्ष अपने झोली में नहीं डाल सका।

 यहां हाईकोर्ट के निर्देश पर वोटों की वीडियो रिकार्डिंग होती रही। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए चुनाव के दौरान प्रेक्षक सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस  अधिकारियों ने ब्लॉकों का जायजा लेते रहे। केंद्रों पर पुलिस के साथ ही पीएसी भी तैनात रही। चार ब्लॉकों म्योरपुर, बभनी, दुद्धी और चोपन में पहले ही सपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध हो चुके थे।

 रविवार को चुनाव बाद डीएम ने कलेक्ट्रेट में विजेताओं को प्रमाण पत्र जारी किया। जिले के चार ब्लॉकों राबर्ट्सगंज, नगवां, चतरा और घोरावल में रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। मतदान सुबह 11 बजे से शुरू हुआ और दोपहर दो बजे तक चला।

सभी की निगाहें नगवां ब्लॉक चुनाव पर थी। नगवां ब्लॉक में पहला मत सुबह 11 बजकर दो मिनट पर पड़ा, जबकि आखिरी 47वां आखिरी वोट एक बजकर दो मिनट पर डाला गया। यहां बभनी, म्योरपुर, रायपुर, मांची के थाना पुलिस के साथ ही बड़ी संख्या में पीएसी के जवान तैनात रहे

 इसी तरह से राबटर्सगंज ब्लॉक में कुल 148 वोट में एक क्षेत्र पंचायत सदस्य ने वोट नहीं दिया। यहां दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे तक वोटिंग हुई। चतरा और घोरावल में भी दो से तीन बजे तक सभी वोट पड़ गए। मतदान के दौरान प्रेक्षक डॉ. रियाज अख्तर, डीएम जीएस प्रियदर्शी, एसपी रामलाल वर्मा और एसडीएम ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया।


इस दौरान ब्लॉक के अंदर वोटरों के अलावा किसी और दूसरे को अंदर नहीं जाने दिया गया। मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी और ब्लॉक गेट के दोनों ओर आने-जाने वाले मार्ग पर दो बैरियर लगाए गए थे। इस दौरान गुजरने वाले चार पहिया वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही थी।


दोपहर बाद तीन बजे से मतों की गिनती शुरू हुई और साढ़े तीन बजे तक सभी परिणाम आ गए। नगवां में कुल 47 वोट पड़े। इसमें से सपा की समर्थित चंचला चौबे को हार का मुंह देखना पड़ा। उन्हें 20 मत मिले, जबकि विजेता प्रशांत सिंह को 24 मत हासिल हुए। यहां तीन वोट निरस्त हो गए।


 इसी तरह राबर्ट्सगंज में कुल 148 में 147 वोट पड़े। इसमें से एक वोट अवैध घोषित कर दिया गया। यहां सपा समर्थित प्रत्याशी पंकज पटेल को 110 और बसपा समर्थित प्रत्याशी सविता को 36 वोट से संतोष करना पड़ा।
चतरा ब्लाक में कुल 55 वोट थे और सभी पड़े।

 यहां सपा समर्थित मनीचंद ने 30 वोट हासिल कर जीत दर्ज की जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सविता को 25 वोट पर ही संतोष करना पड़ा। घोरावल में भी सपा समर्थित प्रत्याशी लालती देवी ने जीत दर्ज की। यहां 141 वोट में से 139 वोट पड़े। इसमें पांच वोट अवैध घोषित कर दिए गए।


 सपा समर्थित लालती देवी को 80 और उषा देवी को 54 वोट हासिल हुए। जीते हुए प्रत्याशियों को परिणाम की घोषणा होते ही उनके समर्थकों ने फूल माला से लाद दिया। जीत के बाद डीएम ने कलेक्ट्रेट में विजेताओं को जीत का प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed