फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Population Stability Fortnight Campaign will run from July 11

11 जुलाई से चलेगा जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा अभियान

Tue, 28 Jun 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Population Stability Fortnight Campaign will run from July 11
सोनभद्र। जिले में 11 जुलाई से जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर लिया है। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम परिवार नियोजन के विभिन्न अस्थाई साधनों एवं स्थाई साधन नसबंदी के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान करेगी। लाभार्थियों को इसे अपनाने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। जिससे अधिक से अधिक लोग परिवार नियोजन के साधनों को अपना सके।
विज्ञापन

आरसीएच के नोडल डॉ. आरजी यादव ने बताया परिवार नियोजन योजना से कोई वंचित न रहने पाए इसको लेकर जिले में 11 जुलाई से जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा, जो 31 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य टीम घर-घर जाकर लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों के बारे में बताएगी जिससे दंपत्ति इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में दो से अधिक बच्चों वाले परिवारों से संपर्क कर उन्हें परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने और दो से अधिक बच्चे के बारे में न सोचने का सुझाव देंगी। इसके अलावा दो बच्चे के बीच में कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। नव दंपतियों को हम दो हमारे दो से होने वाले फायदे के बारे में भी जानकारी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन से क्या लाभ है और साधनों को अपनाकर परिवार को किस प्रकार सुखी रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ता परिवार नियोजन के विभिन्न अस्थाई साधनों से अधिक से अधिक लाभार्थी लाभ उठा सकें इसके बारे में भी जागरूक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed