फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Poor use of brick raging commissioner

घटिया ईंट के प्रयोग पर भड़के कमिश्नर

Sat, 31 Jan 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sat, 31 Jan 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Poor use of brick raging commissioner
मिर्जापुर मंडल के मंडलायुक्त अनिल कुमार शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। आयुक्त ने राबर्ट्सगंज में निर्माणाधीन टीबी अस्पताल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निर्माण कार्य में घटिया ईंट प्रयोग होने पर कमिश्नर ने डीएम को ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने और सीएनडीएस के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखापढ़ी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने मरकरी गांव में घाघर मुख्य नहर पर निर्माणाधीन पुल को देखा। जिले में हो रहे सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं की सीडीओ को जांच कर संबंधितों की जिम्मेदारी तय करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाघर नहर पर मरकरी गांव के पास बन रहे पुल निर्माण में देरी पर भी एक्सईएन पीडब्लूडी प्रांतीय खंड को एक माह का अल्टीमेटम देते हुए निर्माण पूर्ण कराने और संबंधितों की जिम्मेदारी तय करने का निर्देश दिया।

डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम अक्छोर में जन चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुना और स्थलीय सत्यापन किया।

इस दौरान रमेश मिश्र, सुरेश, कृष्णानंद, संदीप मिश्रा ने कमिश्नर को पत्रक सौंप कर सिरपालपुर माइनर, अमौली में पुल के साथ रेगुलेटर लगवाने की मांग की।

वहीं मन्नू पांडेय, प्रदीप, सुरेश ने शीघ्र मरकरी पुल निर्माण का कराने की मांग की। वैनी प्रतिनिधि के अनुसार विंध्याचल मंडल के कमिश्नर अनिल कुमार ने शनिवार को नगवां ब्लाक का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने वैनी में आठ वर्षों से तैयार सीएचसी भवन में तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया। ब्लाक के जर्जर भवन की मरम्मत के बजाए नए सिरे से निर्माण का निर्देश दिया।


स्टाक रजिस्टर, भ्रमण पंजिका, जन कल्याण चौपाल, मनरेगा के बाबत आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। पवनी कला गांव में बन रहे राजकीय डिग्री कालेज के भवन निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने की शिकायत ग्रामीणों ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed