फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Polytechnic exam will be held at two centers, 2855 candidates will be included

दो केंद्रों पर होगी पॉलीटेक्निक की परीक्षा, 2855 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Mon, 21 Mar 2022 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic exam will be held at two centers, 2855 candidates will be included
जिले में पॉलीटेक्नीक परीक्षा 22 मार्च से शुरू हो रही है। दो केंद्रों पर छह पॉलीटेक्निक कॉलेज के कुल 2855 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पाली में होगी। सोमवार को ही दोनों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संबंधित सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई।
विज्ञापन

लोढ़ी स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य विजेंद्र सिंह ने बताया कि शासन की तरफ से जिले में दो पॉलीटेक्निक कॉलेज को परीक्षा सेंटर बनाया गया है। इसमें राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज लोढ़ी और सिंदूरिया स्थित पॉलीटेक्निक परीक्षा केंद्र हैं। दोनों केंद्र पर तीन-तीन पॉलीटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। लोढ़ी स्थित परीक्षा केंद्र पर राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज लोढ़ी, देवो महेश पॉलीटेक्निक कॉलेज सुकृत और राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज चोपन के 1486 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। वहीं सिंदूरिया स्थित परीक्षा केंद्र पर राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज सिंदूरिया, आरआर पॉलीटेक्निक कॉलेज हिंदुआरी और आरएन पॉलीटेक्निक कॉलेज दुद्धी के कुल 1369 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक होगी। दोनों परीक्षा केंद्रों पर तैयारी मुकम्मल है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों जगह परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed