{"_id":"5f8c7e778ebc3e9b78182d60","slug":"policemen-accused-in-shivani-murder-case-sonbhadra-news-vns5536337102","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवानी हत्याकांड का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवानी हत्याकांड का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
अनपरा थाने में पकड़े गये हत्यारोपी के साथ पुलिस टीम
- फोटो : SONBHADRA
अनपरा(सोनभद्र)। औड़ी ग्राम सभा स्थित बिछड़ी टोले में विगत दिनों कुल्हाड़ी से प्रहार कर विवाहिता की हत्या के आरोप में फरार आरोपी को स्थानीय पुलिस ने रविवार को हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व जले हुए कपड़े के साथ औड़ी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने एक तरफा प्यार में असफल होने पर हत्या की बात स्वीकार की है।
बता दें कि आठ अक्तूबर को अनपरा थाना क्षेत्र के बिछड़ी गांव टोले में 27 वर्षीय शिवानी खरवार पत्नी श्याम नारायण खरवार की कुल्हाड़ी से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। शिवानी के पति पड़ोस में रहने वाले लक्ष्मण खरवार पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। हत्या के बाद से फरार हुए आरोपी लक्ष्मण खरवार की खोजबीन में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही थी। आरोपी को खोजने के लिए पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने तीन टीमों का गठन किया था। अनपरा थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी औड़ी मोड़ के पास देखा गया है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी करते हुए आरोपी लक्ष्मण खरवार निवासी औड़ी टोला बिछड़ी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी व जले हुए कपड़े को बिछड़ी पुलिया के नीचे से बरामद करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिसिया पूछताछ में पता चला है कि आरोपी लक्ष्मण खरवार, शिवानी खरवार से एक तरफा प्यार करता था। प्यार के जुनून में शिवानी को पाने के लिए उसने कई बार उस पर शादी करने का दबाव बनाया था। एक बार उसने फांसी भी लगा लिया था परन्तु रस्सी टूट जाने से वह बच गया। शिवानी जब अपने मायके से एक साल बाद लौटी तो आरोपी लक्ष्मण ने उससे मिलने का काफी प्रयास किया। घटना के दिन भी वह शिवानी से मिलने ही गया था, जहां शिवानी के इनकार के बाद उसने घर में रखे कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी।