फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   police take away death body

दाह संस्कार की हो रही थी तैयारी, पुलिस उठा ले गई शव

Fri, 16 Aug 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
police take away death body
दुद्धी। विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल गांव में बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान बोधाराम की पत्नी कौशल्या देवी (65) की तबीयत खराब हो गई। घरवाले एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। शुक्रवार को घरवाले दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थे। उसी वक्त पुलिस पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी ले गई। जबकि मृतका के घरवाले पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे सीएचसी दुद्धी में उल्टी-दस्त से पीड़ित कौशल्या देवी को भर्ती कराया गया। घंटों उपचार होने के बाद भी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में चोपन के समीप उसने दम तोड़ दिया। परिजन कौशिल्या को सीएचसी चोपन ले गए। जहां डॉक्टर के मौत की पुष्टि करने क बाद अपने गांव केवाल लेकर चले गए। शुक्रवार की सुबह दाह संस्कार की तैयारी कर ही रहे थे तभी विण्ढमगंज पुलिस मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी ले गई। मृतका के पति बोधाराम ने बताया कि 15 अगस्त को झंडा फहराने पंचायत भवन गए थे।
विज्ञापन

घर वापस आए तो पत्नी उल्टियां कर रही थी। जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन उसकी मौत हो गई। उनका कहना था कि वह मानसिक रोग से पीड़ित भी थी, जिसका आयुर्विज्ञान केंद्र रांची से इलाज चल रहा था। उनको तीन पुत्र थे, लेकिन दो पुत्रों की मौत हो चुकी है। दो बेटों के मरने का सदमा बर्दास्त नही कर सकी थी और वह खोई-खोई रहती थी। विंढमगंज एसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतका के पति की सूचना पर पोस्टमार्टम कराने की र्कायवाही की जा रही है। कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed