फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police officer threatened to kill on phone

Sonebhadra News: थानाध्यक्ष को फोन पर दी जान से मारने की धमकी

Mon, 29 May 2023 09:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
Police officer threatened to kill on phone
सोनभद्र। एक मनबढ़ युवक ने खुद को इंस्पेक्टर बताते हुए थानाध्यक्ष पर रौब गांठने की कोशिश की। बात नहीं बनी तो गाली-गलौज करते हुए धमकाने लगे। उसने थानाध्यक्ष को जान से मारने की भी धमकी। मामला चोपन थाने का है। थानाध्यक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

27 मई को चोपन थाना प्रभारी अपने कार्यालय में बैठकर कागजातों का अवलोकन कर रहे थे। इसी बीच रात दस बजे उनके मोबाइल पर एक फोन आया। सामने वाले ने खुद को गढ़वा झारखंड निवासी रविकांत चौबे बताया। उसने खुद को पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर होने की भी जानकारी दी। जब थानाध्यक्ष ने उससे नियुक्ति और जनपद के बारे में पूछा तो वह भड़क गया। फोन पर ही आरोपी ने थानाध्यक्ष को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। मना करने पर उसने चोपन थाने में आकर जान से मारने की भी धमकी दी। एसओ ने बताया कि फोन काटने के बाद भी दो बार फिर से फोन कर धमकी दी गई। अब चोपन थानाध्यक्ष की ओर से प्रधान लेखक को दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने झारखंड निवासी रविकांत चौबे के ऊपर धमकी देने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed