{"_id":"63a4560a37f8ed639348cc36","slug":"police-caught-heroin-worth-rs-1-40-crores-from-car-scooty-and-bike-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: पुलिस ने कार, स्कूटी और बाइक से 1.40 करोड़ की हेरोइन पकड़ी, दो महिला समेत पांच तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: पुलिस ने कार, स्कूटी और बाइक से 1.40 करोड़ की हेरोइन पकड़ी, दो महिला समेत पांच तस्कर गिरफ्तार
Thu, 22 Dec 2022 06:35 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 22 Dec 2022 06:35 PM IST
सार
यूपी के सोनभद्र जिले में पुलिस ने एक कार, स्कूटी और बाइक सवार अंतर्जनपदीय/अंतरप्रांतीय गैंग के पांच हेरोइन तस्करों को धर दबोचा। कब्जे से एक किलो 400 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये है।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल विजय शंकर मिश्रा ने दी जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के सोनभद्र जिले में पुलिस ने एक कार, स्कूटी और बाइक सवार अंतर्जनपदीय/अंतरप्रांतीय गैंग के पांच हेरोइन तस्करों को धर दबोचा। कब्जे से एक किलो 400 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये है। गिरफ्त में आए पांच तस्करों में से दो महिला है।
विज्ञापन
यह जानकारी गुरुवार को पुलिस लाइन चुर्क में अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल विजय शंकर मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थ बेचने एवं खरीदने वाले गिरोह पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली।
विज्ञापन
पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार
म्योरपुर थाने की पुलिस, एसओजी एवं स्वाट टीम ने रनटोला तिराहा के समीप से कार, स्कूटी व बाइक सवार पांच महिला/पुरुषों को 1400 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ लिया। तस्करों के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर चालान करते हुए वाहनों को सीज कर दिया गया। एसपी ने तस्करों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन
ये हुए गिरफ्तार
- विजय पटेल निवासी चकरा थाना सीवान, जनपद सीवान (बिहार)
- जितेन्द्र नाथ उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम कुंडाडीह टोला चन्द्रभान नगर, थाना म्योरपुर
- सुरेंद्र कुमार यादव उर्फ सोनू निवासी ग्राम अंजानीर थाना म्योरपुर
- मीरा देवी निवासी ग्राम कुंडाडीह टोला चन्द्रभान नगर थाना म्योरपुर, हाल-पता पूर्वी परासी, थाना अनपरा
- मनीषा सिंह निवासी बूढादेयी, थाना अहरौरा, जनपद मिर्जापुर हाल-पता ग्राम कुंडाडीह टोला चन्द्रभान नगर, थाना म्योरपुर