{"_id":"60733e5b8ebc3e592071e876","slug":"police-arrested-five-thieves-sonbhadra-news-vns5845793114","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेराबंदी कर पुलिस ने पांच चोरों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घेराबंदी कर पुलिस ने पांच चोरों को दबोचा
विज्ञापन
रेणुकूट। पिपरी रेलवे स्टेशन के पास रविवार की भोर में चोरी करने की साजिश बनाते पांच चोरों को पुलिस ने दबोच लिया। चोरों की निशानदेही पर होली के दिन पिपरी के रेलवे कालोनी निवासी राजीव और तरूण के घर से चोरी हुए सामानों को बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद चोरी के आरोपियों का चालान कर दिया गया। यह जानकारी पिपरी थाने में क्षेत्राधिकारी विजय शंकर मिश्र ने पत्रकारों को दी।
उन्होंने बताया कि पिपरी थाना क्षेत्र केरेलवे कॉलोनी में होली की छुट्टी में घर गए राजीव रंजन और तरुण चौधरी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए का गृहस्थी का सामान गायब कर दिया था। उक्त घटना के संदर्भ में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत है। पिपरी थाना प्रभारी निरीक्षक अंजनी राय के नेतृत्व में एक टीम चोरों को पकड़ने के लिए लगाई गई थी। रविवार की भोर करीब चार बजे पिपरी रेलवे स्टेेशन के पास टीम ने घेराबंदी कर चोरी की योजना बना रहे पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोरों के निशानदेही पर होली के समय दो घरों से चोरी किए गए कूलर, कुकर, एलईडी टीवी, बैटरी,इनवर्टर सीलिंग फैन , कढ़ाई मिक्सर ग्राइंडर समेत अन्य सामानों को बरामद किया गया। चोरी के सामानों के साथ पकड़े गए पिपरी के वार्ड नंबर एक निवासी मेराज अंसारी पुत्र कीरोज अंसारी ,लाला कुमार पुत्र मिन्द्रा, जमील अंसारी पुत्र सलीम अंसारी ,पन्नू कुमार पुत्र सर्वजीत ,सूरज कुमार पुत्र विश्वनाथ को चोरी समेत अन्य धारओं में चालान कर दिया गया। सीओ ने बताया कि उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी कई केस दर्ज है और वे शातिर चोर हैं।