फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police arrested accused for attacking groom neck in Sonbhadra

UP: जंगल में दूल्हे की कार रोकी, फिर पता पूछा; शीशा खोलते ही नुकीले वस्तु से किया वार; वजह हैरान करने वाली

Mon, 12 May 2025 05:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 12 May 2025 05:31 PM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जुगैल थाना क्षेत्र के जंगल पिपरा के समीप एक दूल्हे की गाड़ी रोककर युवक ने उस पर नुकीले वस्तु से वार कर घायल कर दिया। 

विज्ञापन
Police arrested accused for attacking groom neck in Sonbhadra
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के जुगैल थाना क्षेत्र के जंगल पिपरा गांव के पास रविवार की रात एक युवक ने बरात लेकर जा रहे दूल्हे पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक ने जंगल में दूल्हे की कार रोकी और पता पूछा। जैसे ही दूल्हे ने कार का शीशा नीचे किया, युवक ने उसकी गर्दन पर नुकीली वस्तु से वार कर दिया। दूल्हे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग को कारण बताया जा रहा है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
चोपन थाना क्षेत्र के कुरहुल गांव निवासी रवींद्र खरवार की शादी ओबरा के परसौना गांव में तय थी। रविवार की रात बरात रवाना हुई। रास्ते में जुगैल थाना क्षेत्र के पिपरा जंगल के पास सुनसान स्थान पर एक युवक खड़ा था। उसने दूल्हे की कार को हाथ देकर रोका। पूछा कि बरात कहां जा रही है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; दर्दनाक हादसा: चार महीने पहले पिता की जगह बेटी को रेलवे में मिली थी नौकरी, ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर दूल्हे ने जवाब देने के लिए जैसे ही कार का शीशा नीचे किया, युवक ने नुकीली वस्तु से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। अचानक हुई घटना से कार में मौजूद अन्य लोग सकते में आ गए। जब तक वह कुछ समझ पाते, आरोपी युवक पहाड़ी रास्ते से जंगल की ओर भाग गया। 


आनन-फानन घायल दूल्हे को चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसका निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। घटना की खबर मिलते ही बराती हैरान रह गए। परसोई पहुंच चुके आधे बराती व दूल्हे के परिजन लौट गए। दूल्हे की बहन सुषमा ने बताया कि घटना के बाद शादी रद्द कर दी गई। 

इसे भी पढ़ें; Mirzapur News: मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी- डंडे; चार का सिर फोड़ा

ग्रामीणों के मुताबिक जिस लड़की से शादी तय हुई थी, उससे आरोपी युवक प्रेम करता है। घरवालों के दबाव में उसकी शादी कराई जा रही थी। सीओ हर्ष पांडेय ने बताया कि दूल्हे की हालत खतरे से बाहर है। आरोपी युवक हरि प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed