फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police and PAC jawans combing Chhattisgarh border

छत्तीसगढ़ बार्डर पर पुलिस व पीएसी के जवानों ने किया कांबिंग

Thu, 22 Apr 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Police and PAC jawans combing Chhattisgarh border
बभनी थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ बार्डर पर टेकुआरी के जंगल में कांबिंग करते पुलिस व पीएसी के जवान। - फोटो : SONBHADRA
बभनी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रभारी निरीक्षक बभनी अभय नारायण तिवारी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पुलिस व पीएसी के जवानों ने छत्तीसगढ़ बार्डर पर सघन कांबिंग किया। कांबिंग के दौरान जवानों ने लोगों को चुनाव आचार संहिता का पालन करने तथा कोरोना वैश्विक महामारी से बचने का सलाह दिया कहा सभी लोग अपने घरों में सुरक्षित रहें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ छत्तीसगढ़ बार्डर के टेकुआरी, नवाटोला, बरवाटोला, बिछियारी तथा डूमरहर के जंगलों में सघन कांबिंग किया। कांबिंग के दौरान एसएचओ अभय नारायण तिवारी ने ग्रामीणों से कहा कि सभी लोग चुनाव आचार संहिता का पालन करें, आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूरा देश इस समय कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। ऐसी दशा में सभी लोग कोविड 19 गाइड लाइन का पालन करें, हमेशा मास्क का प्रयोग करें। उचित दूरी बनाए रखें तथा भीड़ भाड़ जगहों पर न जायें, सभी लोग अपने-अपने घरों में सुरक्षित रहें। कहा कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति को अपने घरों में, गांव में शरण न दें अगर कोई भी अपरिचित व्यक्ति आता है अथवा किसी भी प्रकार का कोई प्रलोभन देता है तो इसकी सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed