फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police alert regarding farmers' movement

किसानों के आंदोलन को लेकर पुलिस अलर्ट

Fri, 27 Nov 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Police alert regarding farmers' movement
सिोनभद्र। दिल्ली में शुक्रवार को राजस्थान के किसानों के आंदोलन को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महकमा अलर्ट रहा। एसपी के निर्देश पर पुलिस किसानों के आंदोलन के समर्थन में कोई कार्यक्रम न होने पाए इसे लेकर सतर्क थी। खुफिया तंत्रों को भी सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में बृहस्पतिवार को पंजाब और हरियाणा के किसान दिल्ली में प्रदर्शन करने जा रहे थे। हरियाणा बार्डर पर पुलिस ने किसानों को रोकने का प्रयास किया तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और पथराव करते हुए आगे कूच कर गए। वहां के किसानों की आंच जिले में न पहुंचे इसको लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। खुफिया एजेंसियां भी किसान नेताओं पर नजर बनाई हुई थी। हालांकि जिले में हरियाणा और पंजाब के किसानों के समर्थन में कोई कार्यक्रम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed