{"_id":"61e1b80ed11c5328f9136bdb","slug":"players-will-now-have-to-show-biological-age-certificate-sonbhadra-news-vns6335764136","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों को दिखाने होंगे अब जैविक आयु प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों को दिखाने होंगे अब जैविक आयु प्रमाण पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। स्पोर्ट्स कालेजों में दाखिले के लिए अब खिलाड़ियों को जैविक आयु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। सीएमओ के स्तर से जारी होने वाले इस प्रमाण पत्र के बिना उन्हें स्पोर्ट्स कालेजों में दाखिला नहीं मिल सकेगा। चयन में पारदर्शिता के लिए शासन ने इस नई व्यवस्था को लागू किया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद के मुताबिक विंध्याचल मंडल के बच्चों की खेल चयन परीक्षा (ट्रायल) 27 व 28 जनवरी को क्षेत्रीय खेल अधिकारी कार्यालय की ओर से चयनित स्थान पर की जाएगी। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कालेज सोसाइटी के अधीन संचालित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर और मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कालेज सैफई में वर्ष 2022-23 में प्रवेश के लिए प्रारंभिक चयन परीक्षा 17 जनवरी को शुरू होगी। विंध्याचल मंडल में 27 व 28 जनवरी को खेल टेस्ट होगा। इसमें भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को जैविक आयु प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य होगा। प्रवेश टेस्ट के लिए अभ्यर्थी की आयु एक जून 2022 को नौ से 12 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। यानी की एक अप्रैल 2010 से पहले और 31 मार्च 2013 के बाद का जन्म न हो। यदि कोई अभ्यर्थी वर्ष 2020-21 में कक्षा पांच उत्तीर्ण कर चुका है और वर्ष 2021-22 में कहीं शिक्षा प्राप्त नहीं कर रहा है तो उसके अभिभावक द्वारा इसकी सूचना दस रुपये के शपथ पत्र पर उपलब्ध कराकर आवेदन कर सकता है। सचिव प्रबंध समिति एवं गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज प्रधानाचार्य एसएस मिश्रा की तरफ से भी अपने-अपने पत्र में अभ्यर्थियों को जैविक आयु प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से बनवाने का निर्देश दिया गया है। बताया कि बिना प्रमाण पत्र के किसी भी अभ्यर्थी का प्रवेश स्पोर्ट्स कालेज में नहीं होगा। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए खेल टेस्ट होगा। सरकार ने जैविक आयु प्रमाण पत्र के लिए फार्मेट भी जारी कर दिया है।
स्पोर्ट्स कालेजों में प्रवेश के लिए शासन की तरफ से जैविक आयु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में अभिभावकों को बताया गया है, कि वे अपने बच्चों का जैविक आयु प्रमाण पत्र बना लें। ताकि उन्हें प्रवेश के दौरान किसी तरह की समस्या न आने पाए।
- देवीप्रसाद, जिला क्रीड़ा अधिकारी-सोनभद्र।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कालेजों में प्रवेश के लिए शासन की तरफ से जैविक आयु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में अभिभावकों को बताया गया है, कि वे अपने बच्चों का जैविक आयु प्रमाण पत्र बना लें। ताकि उन्हें प्रवेश के दौरान किसी तरह की समस्या न आने पाए।
विज्ञापन
- देवीप्रसाद, जिला क्रीड़ा अधिकारी-सोनभद्र।