फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Plaintiff does not want any action in former MP case

Sonebhadra News: पूर्व सांसद मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहता वादी

Sun, 29 Sep 2024 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Plaintiff does not want any action in former MP case
सोनभद्र। पूर्व बसपा सांसद और भाजपा नेता नरेंद्र कुशवाहा से जुड़े जमीन खरीद मामले में रविवार को नया मोड़ आ गया। पीड़ित ने शपथ पत्र जारी कर पूरा पैसा पाने और किसी के बहकावे में आकर एफआईआर कराने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन



भदोही-मिर्जापुर सीट से बसपा से सांसद रहे और वर्तमान में भाजपा नेता नरेंद्र कुशवाहा पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने जमीन से जुड़े एक मामले में कोर्ट के आदेश पर चार दिनों पूर्व केस दर्ज किया था। इसमें पूर्व सांसद पर जमीन सौदे के तीन लाख रुपये न देने का आरोप लगाया गया था। मामला संज्ञान में आने पर शनिवार को पूर्व सांसद ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक विरोधियों की साजिश करार दिया था। मामले में रविवार को नया मोड़ आ गया। पीड़ित ने शपथ पत्र देकर किसी तरह के विवाद से इन्कार किया है।
विज्ञापन

पुलिस और न्यायालय को दिए शपथ पत्र में ऊंचडीह गांव निवासी कौशलेंद्र पांडेय ने बताया कि पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा से उसका कोई विवाद नहीं है। उसने अपना पूरा पैसा प्राप्त कर लिया है। उसने किसी के बहकावे में आकर पूर्व सांसद पर केस दर्ज कराया था। दोनों पक्षों में विवाद जैसी स्थिति नहीं है। उसने जो केस दर्ज कराया था, उसमें कार्रवाई नहीं चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में कोई विवाद नहीं है। राजनीतिक विरोधियों ने छवि खराब करने के लिए साजिश रची थी। जमीन विक्रेता का पूरा पैसा पूर्व में ही दे दिया गया है। मुझे फंसाने के लिए यह साजिश थी -नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व सांसद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed