फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pickup driver died due to collision with tipper

Sonebhadra News: टिपर की टक्कर से पिकअप चालक की गई जान

Fri, 23 May 2025 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Pickup driver died due to collision with tipper
चोपन। थाना क्षेत्र के सिंदुरिया-जुगैल मार्ग पर शुक्रवार की सुबह टिपर और मैजिक वाहन में टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक ने दम तोड़ दिया। वह काफी देर तक केबिन में फंसा रहा। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, टिपर शुक्रवार की सुबह सिंदुरिया से जुगैल की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही पिकअप से सिंदूरिया पेट्रोल पंप के पास टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पिकअप चालक अंदर ही फंसा रह गया। कफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चालक की पहचान रामबली (45) के रूप में हुई। वह कोटा ग्राम पंचायत के रानीताली का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


000

बल्कर और ट्रक की टक्कर, चालक गंभीर



रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र स्थित वन देवी मंदिर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को ट्रक और बल्कर की आपस में टक्कर हो गई। बीच सड़क हुई घटना से आवागमन ठप हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन




शुक्रवार को अनपरा से बल्कर रेणुकूट की तरफ जा रहा था, जबकि रेणुकूट से एक ट्रक अनपरा की तरफ जा रहा था। पिपरी थाना क्षेत्र स्थित वन देवी मंदिर के सामने दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में ट्रक चालक घायल हो गया। उसे हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित हुआ। सूचना मिलते ही पिपरी थाने की पुलिस पहुंची। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क किनारे हटाया गया। बल्कर लोड होने के कारण उसे नहीं हटाया जा सका। ट्रक हटाने के बाद यातायात सामान्य हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोड राख से भरे ट्रकों के कारण इस मार्ग पर अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अभी तक ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पाया है। संवाद

साले की शादी में जा रहे जीजा की मौत
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव में बृहस्पतिवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह साले की शादी में शामिल होने जा रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के देवरी खुर्द निवासी सुरेश बियार (38) बृहस्पतिवार की शाम घर से राॅबर्ट्सगंज आ रहे थे। उन्हें रौंप गांव में अपने साले की शादी में जाना था। रास्ते में राॅबर्ट्सगंज के कैथी स्थित राइस मिल के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार की सामने से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन सुरेश को लेकर बृहस्पतिवार की रात जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed