फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   PHC Madhupar is not getting treatment, patient upset

पीएचसी मधुपर में नहीं हो रहा इलाज, मरीज परेशान

Fri, 07 May 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
PHC Madhupar is not getting treatment, patient upset
मधुपुर (सोनभद्र)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है। क्योंकि यहां के प्रभारी डॉ. एपी सिंह की ड्यूटी कोविड अस्पताल में लग गई है। ऐसे में इलाके के स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा दारोमदार फिलहाल ग्रामीण क्षेत्र के निजी चिकित्सकों के ऊपर आ गया है। पिछले करीब 15 दिनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर में मरीजों का उपचार नहीं हो रहा है। जबकि वर्तमान में क्षेत्र में शायद ही कोई घर बचा हो जिस घर मे कुछ लोग बुखार, जुकाम, आदि से परेशान न हों। कोरोना के चलते अचानक मरीजों की संख्या में इजाफा होने से क्षेत्र के पैथोलॉजी सेंटरों पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है। झोला छाप डॉक्टर की संज्ञा से नवाजे जाने वाले प्राइवेट चिकित्सकों की उपयोगिता जीवन रक्षक के रूप में इस महामारी के वक्त सामने आ रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर के प्रभारी डॉ. एपी सिंह का कहना है कि उनकी ड्यूटी कोविड हास्पिटल में लगी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पीएचसी कोविड अस्पताल के रूप में संचालित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed