फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Petrol becomes expensive so buyers coming from MP to UP

महंगा हुआ पेट्रोल तो एमपी से यूपी आ रहे खरीदार

Sun, 10 Apr 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Petrol becomes expensive so buyers coming from MP to UP
अनपरा। पेट्रो पदार्थों के लगातार बढ़ते दामों का असर सभी के जेबों पर बराबर पड़ रहा है। कुछ पैसे बचाने के लिए ऊर्जांचल के यूपी, एमपी बार्डर के समीप रहने वाले बहुतायत लोग यूपी के अनपरा व शक्तिनगर आकर पेट्रो पदार्थों की खरीदारी कर रहे हैं। लगातार बढ़ते दामों के बीच यूपी की टंकियों पर पेट्रोल-डीजल की खपत भी खूब हो रही है।
विज्ञापन

जिले के अंतिम छोर पर बसे शक्तिनगर और अनपरा के पास से ही मध्य प्रदेश का सिंगरौली जिला भी प्रारंभ हो जाता है। जहां आमतौर पर पेट्रोल और डीजल यूपी के दाम से 10 से 12 रुपये मंहगा होता है। ऐसे में रोजाना बढ़ते पेट्रो पदार्थों के दाम में लोगों ने अपनी सहूलियत और जेब पर अधिक बोझ न डालते हुए यूपी की टंकियों से खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि यूपी में भी लगातार बढ़ते दामों की मार सभी झेल रहे हैं लेकिन कहीं से भी 10-12 रुपये की बचत भी लोगों के लिए बड़ी बचत के रूप में देखी जा रही है। अनपरा में जहां शनिवार को पेट्रोल 106.72-112.07 रुपये और डीजल 98.27 रुपये था, वहीं एमपी के सीमा से सटे सिंगरौली में पेट्रोल की कीमत लगभग 123 और डीजल 105 रुपये पर बिक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed