फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Persian Cricket Premier League launched

Sonebhadra News: परासी क्रिकेट प्रीमियर लीग का शुभारंभ

Sun, 04 Jun 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Persian Cricket Premier League launched
नगर पंचायत के वार्ड नंबर 20 में परासी क्रिकेट प्रीमियर लीग का शनिवार को आगाज हुआ। उद्घाटन मैच में हीरवा ने झारखंड की टीम को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। अनपरा-ककरी मार्ग के मध्य स्थित पोखरा पर शनिवार की रात नगर पंचायत के चेयरमैन विश्राम बैसवार ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। लीग का पहला मैच हीरवा और झारखंड के बीच खेला गया। इसमें हीरवा ने मैच जीत लिया। दूसरा मैच बांसी और टैगोर नगर के बीच खेला गया। इसमें बांसी ने टैगोरनगर को हराया। आयोजक मंडल के मनीष बैसवार ने बताया कि प्रतियोगिता 12 दिन चलेगी। इसमें वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, महराजगंज, राबर्ट्सगंज, बलिया, देवरिया, सिंगरौली, झारखंड से कुल 32 टीमें शामिल हो रही हैं। लीग के विजेता टीम को 61 हजार रुपये, उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये दिया जाएगा। इस दौरान शशिभूषण यादव, सभासद जैनल आबदीन, राजेश गुप्ता, विकास बैस बंशी, पवन बैसवार, विनोद बैसवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed