फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Permission to know after thermal screening at Chhattisgarh border

छत्तीसगढ़ बार्डर पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद जानें की अनुमति

Sat, 09 May 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Permission to know after thermal screening at Chhattisgarh border
बभनी। छत्तीसगढ़ बार्डर आसनडीह और धनवार बार्डर पर चौबीस घंटे थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही लोगों को सीमा पार होने दिया जा रहा है। लॉकडाउन में दूसरे स्थानों पर फंसे लोगों की मदद में जुटे सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी के प्रांत सह संगठन मंत्री आनंद भाई ने शनिवार को छत्तीसगढ़ बार्डर का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा फंसे मजदूरों को घर तक भेजने की सेवा दी जा रही है। इसके बावजूद भी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा यूपी से छत्तीसगढ़ जाने वाले लोगों को रोका जा रहा है यह उचित नहीं है। जबकि छत्तीसगढ़ से यूपी आने वाले मजदूरों के साथ सहूलियत की जा रही है। पैदल जाने वाले लोगों को गाड़ियों पर बैठाकर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को शाम सैकड़ों लोगों की भीड़ छत्तीसगढ़ जाने के लिए बार्डर पर लगी थी और सभी लोगों का थर्मल स्कैनिंग किया जा रहा था।एक ओर छत्तीसगढ़ पुलिस और दूसरी तरफ यूपी पुलिस बार्डर पर तैनात रही।इस मौके पर केन्द्र प्रमुख कृष्ण गोपाल, मंडल अध्यक्ष प्रमोद दुबे,मोहर लाल, विष्णु प्रसाद तथा साथ में प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed