{"_id":"6187d4e0867a72661802068f","slug":"people-were-stunned-to-see-bathing-with-boiling-milk-sonbhadra-news-vns621279629","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौलते दूध से स्नान करते देख हतप्रभ रह गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौलते दूध से स्नान करते देख हतप्रभ रह गए लोग
विज्ञापन
दुद्धी टाउन क्लब मैदान पर गोवर्धन पूजा के दौरान सूखे उपले से आग प्रज्वलित करते सुरेंद्र पंथी
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउन क्लब मैदान पर रविवार को यादव महासभा की ओर से 11वां गोवर्धन पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गाजीपुर से आए बाबा सुरेंद्र पंथी ने पहले सूखे उपले में मंत्रों से अग्नि प्रज्ज्वलित की। फिर उसी आग पर दूध गर्म कर खीर बनाई। खौलते गर्म दूध से बाबा को स्नान करते देख लोग हतप्रभ रह गए। बाबा ने क्षेत्र में सुख-शांति और खुशहाली का आशीर्वाद दिया।
सुरेंद्र पंथी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने देवराज इंद्र का घमंड तोड़ने के लिए यह प्रकृति की पूजा की थी। बताया कि देखने में दूध गर्म दिखता है, लेकिन पूजा के प्रभाव से शरीर पर डालते ही ठंडा हो जाता है। पूजन कार्यक्रम पं. शिवपूजन मिश्र ने संपन्न कराया। वहीं यजमान की भूमिका में जगत नारायण यादव रहे। मुख्य अतिथि वाराणसी क्षेत्र के एमएलसी लाल बिहारी यादव ने कहा कि इस पूजा से हमें प्रकृति पूजा का ज्ञान होता है। गोवर्धन पूजा घमंड को दूर करने का संदेश देता है। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा से हुआ। अध्यक्षता प्रधान विजय यादव ने की। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, श्याम बिहारी यादव, संजय यादव, जगदीश प्रसाद यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश यादव, जेई छविनाथ यादव, रामेश्वर राय, यदुनाथ यादव, नकछेदी यादव, बुद्धि नारायण यादव, हरिशंकर यादव, सरजू यादव, सत्यनारायण, अवधेश यादव, डीएस यादव, रमेश यादव आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर सीओ राम आशीष यादव, कोतवाल राघवेंद्र सिंह, एसएसआई बालेंद्र यादव, एसआई जय प्रकाश शर्मा, इनामुल हक फोर्स के साथ डटे रहे। संचालन अवध नारायण यादव ने किया।
पहलवानों ने दिखाए करतब
दुद्धी। टीसीडी मैदान पर हो रहे गोवर्धन पूजा के दौरान पहलवानों ने दमखम दिखाया। गाजीपुर से आए पहलवानों ने टेंट से भी ऊपर रस्सी को उछल कूद करते छू लिया, जबकि एक पहलवान ने दो-तीन पहलवानों को एक साथ बांहों में पकड़कर मैदान का चक्कर लगाया।