फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People rallied to determine the differences in compensation

मुआवजा निर्धारण में मतभेद पर लोग लामबंद

Thu, 12 Feb 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 12 Feb 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
People rallied to determine the differences in compensation
ग्राम पंचायत हरनाकछार में कराए जा रहे नहर निर्माण कार्य को गुरुवार को नाराज ग्रामीणों ने रोक दिया। उन्होंने मुआवजा निर्धारण में मतभेद का आरोप लगाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस वाकये के बाद पुलिस और पीएसी जवान मौके पर पहुंचे। फोन पर अधिकारियों से वार्ता कराने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।

कनहर सिंचाई परियोजना की ओर से हरनाकछार गांव में नहर का निर्माण कराया जा रहा। 28 जनवरी को दुद्धी तहसील सभागार में अधिकारियों और किसानों के समक्ष मुआवजा के बाबत वार्ता हुई थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक गांव के ही राजेश यादव को 800 रुपये वर्ग मीटर के हिसाब से मुआवजा दिया गया, जबकि अन्य लोगाें को 200, 300 और 400 रुपये वर्ग मीटर के हिसाब से मुआवजा बांटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही गुरुवार को ग्रामीण लामबंद हो गए और नहर किनारे बैनर लगाकर विरोध स्वरूप धरने पर बैठ गए। मनोज जायसवाल, यदुनाथ, विनोद यादव, अशोक, पूर्व प्रधान हिरामन, निर्मला देवी, रिंकी, गुड़िया, फूलमती, प्रभावती, हरिकेश्वर, किशोर यादव ने एक समान मुआवजा की मांग की उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed