फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People living outside the delimitation area struggling with problems

समस्याओं से जूझ रहे परिसीमन क्षेत्र के बाहर रह रहे लोग

Wed, 24 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
People living outside the delimitation area struggling with problems
समस्याओं से जूझ रहे परिसीमन क्षेत्र के बाहर के लोग
विज्ञापन

- नगर पंचायत अध्यक्ष ने विधायक ओबरा को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेणुकूट। परिसीमन क्षेत्र से बाहर रह रहे लोगों को जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष निशा सिंह ने ओबरा विधायक संजीव कुमार गौड़ को पत्र सौंपा। विधायक ने तत्काल डीएम से बात कर मामले के निस्तारण की सहमति दी।
बुधवार को रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्षा निशा सिंह ओबरा विधायक संजीव गौड़ से मिलकर नगर पंचायत परिसीमन से बाहर रह रहे लोगों की समस्याओं से संबंधित एक पत्र सौंपा और उन्होंने विधायक को परिसीमन क्षेत्र से बाहर रह रहे लोगों की समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि परिसीमन क्षेत्र के बाहर दस हजार मतदाताओं का परिवार रहता है। इसके बावजूद इतनी बड़ी आबादी चिकित्सा, शिक्षा, शुद्ध पेयजल, सीवर, सड़क सहित जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। ओबरा विधायक ने नगर पंचायत अध्यक्षा के सामने ही जिलाधिकारी से बात कर इस समस्या के निराकरण पर चर्चा किया। आश्वासन दिया कि जल्द ही परिसीमन क्षेत्र के बाहर रह रहे लोगों को मौलिक सुविधाएं दी जाएंगी। इस मौके पर मुर्धवा ग्राम सभा के पूर्व प्रधान सुनील गुप्ता, अखिलेश यादव, आदित्य यदुवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट....
दीनदयाल आदर्श नगर पंचायत में शामिल करने की मांग
रेणुकूट। नगर पंचायत अध्यक्षा निशा सिंह ने पंचायत सीमा के विस्तारीकरण पर भी ओबरा विधायक संजीव गौड़ से बात किया। हाल ही में रेणुकूट नगर पंचायत का सीमा विस्तार करते हुए मुर्धवा और खाड़पाथर गांव को शामिल किया गया है। नगर पंचायत अध्यक्षा ने ओबरा विधायक को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक पत्र सौंपते हुए पंचायत परिक्षेत्र को पंडित दीनदयाल आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत चयनित किए जाने की मांग की। पंचायत क्षेत्र को पंडित दीनदयाल आदर्श नगर पंचायत योजना में चयन किया जाए ताकि इसका सर्वांगीण विकास हो सके। विधायक संजीव गौड़ ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत चयनित कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed