{"_id":"58b1bbe44f1c1b701cb25e0a","slug":"people-gathered-for-shopping-in-the-spring-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसंत मेले में खरीदारी के लिए जुटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसंत मेले में खरीदारी के लिए जुटे लोग
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sat, 25 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
परियोजना कालोनी के आफिसर्स क्लब में शनिवार को बसंत मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान तरह-तरह के उत्तर और दक्षिण भारतीय व्यंजन तथा रोमांचक गेम आकर्षण का केंद्र रहे। रियल इस्टेट, वाहनों के स्टाल पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। आयुर्वेदिक दवा के स्टाल पर भी जानकारी और खरीदारी के लिए भीड़ जमा रही।
अनपरा परियोजना के महिला मंडल की तरफ से आयोजित बसंत मेले का दोपहर बाद दो बजे शुभारंभ किया गया। महिला मंडल के पदाधिकारियों ने स्टालों का अवलोकन किया। महिला मंडल की अध्यक्ष निर्मला श्रीवास्तव, सचिव मीनाक्षी श्रीवास्तव ने कहा कि मेले समरसता का संचार करते हैँ। समय-समय पर इस तरह का आयोजन होते रहने चाहिए। इस दौरान छोटा भटूरा, चाउमीन, डोसा-इडली, कुल्फी सहित कई व्यंजनों के स्टाल लगाए गए। इसका लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। रियल इस्टेट, वाहनों के स्टाल के साथ रोमांचक गेम के स्टालों पर दोपहर दो बजे से लेकर रात आठ बजे तक लोगों का आना-जाना लगा रहा। रोजमर्रा केउपयोग से जुड़ी वस्तुओं के स्टाल पर जमकर खरीदारी हुई। बताया गया कि मेले से होने वाली आय का उपयोग सामाजिक कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा।