फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   people block road ofter young man death in sonbhadra

यूपीः युवक के शव को सड़क पर रख लगाया जाम, पुलिस पर तहरीर बदलने का आरोप

Wed, 12 Feb 2020 03:25 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 12 Feb 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
people block road ofter young man death in sonbhadra
सड़क जाम करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के बहेराडोल से लापता होने के 24 घंटे बाद अधमरे हाल में खेत में पड़े मिले युवक की मंगलवार की भोर में बीएचयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार को परिजनों ने पुलिस पर तहरीर बदलने का आरोप लगाते हुए मृतक के शव को बभनी-सागोबांध मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


परिजन हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं। मृतक के पिता संतोष कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है। जबकि मेरे लड़के के शरीर में गंभीर चोट के निशान हैं। जानकारी के अनुसार बहेराडोल गांव निवासी श्रवण कुमार (20) अपने मां-बाप का इकलौता संतान था, वह एक छोटी गाड़ी चलाकर पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन


बीते रविवार को श्रवण कुमार घर से लापता हो गया था। सोमवार को अरहर के खेत में अधमरा हालत में श्रवण कुमार मिला था। उसे एंबुलेंस से बभनी सीएचसी ले जाया गया जहां से अच्छा होने के बाद छुट्टी दे दी गई। सोमवार की शाम जब श्रवण की हालत खराब होने लगी तो जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से बीएचयू रेफर कर दिया गया, वहां मंगलवार की भोर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि मृतक का चाचा दशरथ एफआईआर दर्ज कराने बभनी थाना पहुंचे तो इंस्पेक्टर अविनाश चंद्र सिंहा शिकायत पत्र रख लिए। परिजन पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। मृतक के चाचा दशरथ का आरोप है कि थाने में बैठाकर मेरे शिकायत पत्र को बदलकर दूसरा लिखवाया गया तथा हमसे हस्ताक्षर करवा लिए।


इसी मामले को लेकर बुधवार को मृतक का शव बभनी -सागोबांध मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी दुद्धी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मैं बभनी थाना पर हूं एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। सड़क पर लोग जाम न करें, थाने आकर नकल ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed