फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   PCF district manager falls for negligence

लापरवाही बरतने पर पीसीएफ के जिला प्रबंधक पर गिरी गाज

Fri, 27 Nov 2020 07:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
PCF district manager falls for negligence
सोनभद्र। शासन ने धान खरीद में लापरवाही बरतने के आरोप में पीसीएफ के जिला प्रबंधक को निलंबित कर दिया है। कुछ दिन पूर्व डीएम ने क्रय केंद्रों पर खरीद प्रभावित होने और बिना सूचना के लापता होने पर जिला प्रबंधक विवेक यादव के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी थी। अमर उजाला ने 25 नवंबर के अंक में प्रमुखता से इसे प्रकाशित किया था। वहीं अब तक जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 11.15 प्रतिशत धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को धान खरीद में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इसी क्रम में पीसीएफ के प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 75 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। 15 अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हो गई है। पिछले साल 26 नवंबर तक 390 कृषकों से 363.88 मीट्रिक टन धान क्रय किया गया था जो लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 3.24 प्रतिशत था। जबकि इस वर्ष जनपद में अब तक 2246 कृषकों से 12821.30 मीट्रिक टन धान क्रय किया जा चुका है जो जनपद को आवंटित लक्ष्य 115000 मीट्रिक टन के सापेक्ष 11.15 प्रतिशत है। सीमांत व लघु कृषकों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के दृष्टिगत उनकी आवक को वरीयता देते हुए प्रत्येक दिवस तत्काल खरीद किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में जनपद के 75 क्रय केंद्रों पर धान खरीद की जा रही है। उधर डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि पीसीएफ के जिला प्रबंधक द्वारा धान खरीद में लापरवाही बरतने की रिपोर्ट उनके स्तर से भेजी गई थी। शासन स्तर से प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है। प्रतिदिन धान खरीद की समीक्षा की जा रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि संबंधितों को लक्ष्य के सापेक्ष धान क्रय करने का निर्देश दिया गया है। इसमें लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed