फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Patriotic songs sung with the tricolor in hand, Vande Mataram resonated

हाथों में तिरंगा लेकर गाए देशभक्ति के तराने, गूंजा वंदे मातरम

Thu, 11 Aug 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Patriotic songs sung with the tricolor in hand, Vande Mataram resonated
राबर्ट्सगंज आदर्श इंटर कालेज में तिरंगा झंडा यात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं। - फोटो : SONBHADRA
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार से जिले में स्वतंत्रता सप्ताह का आगाज हुआ। हाथों में तिरंगा, दिल में जोश और जुबां पर देशभक्ति के तराने गुनगुनाते हुए लोगों ने जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाली। वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से हर कोना गुंजायमान हो उठा। रैलियों के माध्यम से अपने घरों पर लोगों से राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की गई।
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय से ईओ विजय कुमार यादव के नेतृत्व में रैली निकाली। इसमें आदर्श इंटर कॉलेज के छात्रों के अलावा संतोष सिंह, विनोद सोनी, उर्मिला देवी, राजेश कुमार, प्रकाश श्रीवास्तव, संध्या देवी, अरूण कुमार, संजय जायसवाल, नातिक अशरफ, जेई मनीष कुमार, डीपीएम नीरज कुमार, विमलेश लाल, संत कुमार सोनी, रामबिलास गुप्ता, सुजीत कुमार, आकाश रावत, अजीत सिंह, कमलेश सिंह, सिराजुद्दीन आदि शामिल रहे। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय राबर्ट्सगंज के छात्र-छात्राओं ने बीएसए हरिवंश कुमार, राजेश सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली। सदर कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन

चुर्क स्थित स्वामी हरसेवानंद महाविद्यालय व इंटरमीडिएट कॉलेज से डीआईओएस राजेंद्र यादव ने रैली को रवाना किया। बच्चों ने आसपास भ्रमण के दौरान लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने को आह्वान किया। महाविद्यालय के प्राचार्य एसके चौबे, स्कूल के प्रधानाचार्य एके वर्मा, रोहित त्रिपाठी, राकेश तिवारी, आरके शर्मा, मनोज राय, ओपी सिंह, किरन वर्मा, सरोज उपाध्याय आदि शामिल रहे। कोमल पांडेय, सुधा सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने नगर स्थित चंडी होटल समीप कई वार्डों में घर-घर पहुंचकर घर पर लोगों को तिरंगा लगाने को लेकर अपील की। इसमें स्नेहलता श्रीवास्तव, स्नेहलता पांडेय, बेबी रावत, पूनम गिरी, मंजू, सुषमा शुक्ला, मीना, कमला, शांति पटेल, योगेश, देवांशी आदि शामिल रहीं। संभागीय निरीक्षक आलोक यादव के नेतृत्व में एआरटीओ कार्यालय से निकली रैली में वरिष्ठ सहायक हरिशचंद, राम सेवक मौर्या, युगलेश पांडेय, विजय पांडेय, आशुतोष कुमार, सुशील तिवारी आदि शामिल रहे। सदर ब्लाक के सेंधुरी में युवक मंगल दल के संरक्षक जय प्रसाद मौर्य, जिलाध्यक्ष सौरभ कांत पति तिवारी, इमरान अंसारी के निर्देशन में रैली निकाली गई। शक्तिनगर: भाजपा शक्तिनगर मंडल कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव व युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन सोनी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमाओं के आसपास साफ सफाई व माल्यार्पण भी किया। एनसीएल के ब्लॉक बी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कल्याणी महिला समिति की अध्यक्ष शहनाज गौरी के मार्गदर्शन में रैली निकाली गई। इस अवसर पर बच्चों को पौष्टिक आहार भी वितरित किया गया। वहीं सीआईएसएफ कमांडेंट गोपाल दत्त, एसके झा, एनटीपीसी सिंगरौली के सीजीएम बसुराज गोस्वामी सहित थानाध्यक्ष नागेश कुमार सिंह के नेतृत्व बाइक तिरंगा रैली निकली। दुद्धी: एसडीएम शैलेंद्र मिश्र के नेतृत्व होमगार्ड्स के जवानों ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा दुद्धी तहसील से शुरू होकर म्योरपुर मोड़, टाउन क्लब मैदान से होकर वापस तहसील परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान अरुण कुमार सिंह, संतोष कुमार, संजीव गुप्ता, प्रह्लाद गुप्ता, देवेंद्र मिश्रा, सुमंत गुप्ता आदि मौजूद रहे। जीजीआईसी की छात्राओं ने प्रधानाचार्य राधेश्याम के नेतृत्व में रैली निकाली। विंढ़मगंज: थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान ने पुलिसकर्मियों के साथ थाने से भारतीय इंटरमीडिएट के खेल मैदान, रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग, हलवाई चौक, सुभाष तिराहा, मुड़िसेमर तिराहा, बैंक रोड होते हुए सलैयाडिह ग्राम पंचायत में स्थित कोन मोड़ चौराहे तक तिरंगा रैली निकाली। म्योरपुर: ब्लाक परिसर से पुलिस, पीएसी के जवानों व आम लोगों ने विधायक रामदुलार सिंह गोंड के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली। विधायक ने कहा कि सभी को तिरंगे के सम्मान के प्रति जागरूक करें। तिरंगा हम सबकी शान है। हम लोगों को पूरे सम्मान के साथ अपने घरों पर इसे लगाना होगा। इस दौरान ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोंड, एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्र, बीईओ विश्वजीत, पन्नालाल जायसवाल, सुजीत कुमार सिंह, मोहरलाल खरवार, प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल, आशीष अग्रहरि, अमरकेश सिंह, इरफान खान, अमित रावत, एसआई बृजेश पांडेय आदि रहे।

शक्तिनगर में तिरंगा झंडा लेकर बाइक जुलूस निकालते सीआईएसएफ जवान।

शक्तिनगर में तिरंगा झंडा लेकर बाइक जुलूस निकालते सीआईएसएफ जवान।- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज में तिरंगा झंडा जुलूस निकालते कोतवाल।

राबर्ट्सगंज में तिरंगा झंडा जुलूस निकालते कोतवाल।- फोटो : SONBHADRA

डोदुद्धी कस्बा जीजीआईसी की ओर से  तिरंगा यात्रा  में शामिल प्रिंसिपल व महिला पुलिस कर्मी।

डोदुद्धी कस्बा जीजीआईसी की ओर से तिरंगा यात्रा में शामिल प्रिंसिपल व महिला पुलिस कर्मी।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed