फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Passers created a ruckus in Markundi, absconding on reaching the force

मारकुंडी में पासरों ने किया हंगामा, फोर्स पहुंचने पर फरार

Fri, 19 Nov 2021 06:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Passers created a ruckus in Markundi, absconding on reaching the force
डीएम टीके शिबू के निर्देश पर खनन कर्मियों ने ओवरलोड व बगैर परमिट के बालू और गिट्टी का परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बृहस्पतिवार की रात मारकुंडी घाटी केे समीप कुछ पासर ओवरलोड वाहनों को पार कराने का दबाव देने लगे। मना करने पर हंगामा करने लगे। खान अधिकारी जेपी द्विवेदी की सूचना पर पुलिस पहुंची तो हंगामा करने वाले फरार हो गए।
विज्ञापन

डीएम ने खान अधिकारी, सभी एसडीएम और सीओ को बगैर परमिट और ओवरलोड बालू-गिट्टी का परिवहन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके तहत पिछले चार दिनों से चोपन थाना क्षेत्र में जगह-जगह सैकड़ों ओवरलोड वाहन खड़े हैं। बृहस्पतिवार की अर्धरात्रि के बाद कुछ पासर मारकुंडी घाटी के समीप खनन कर्मियों पर ओवरलोड वाहनों को पार कराने के लिए दबाव देने लगे। जब खनन कर्मियों ने मना कर दिया तो वो हंगामा करने लगे। खान अधिकारी जेपी द्विवेदी ने कहा कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग खनन कर्मियों पर ओवरलोड वाहनों को पार कराने के लिए दबाव देे रहे हैं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचते ही दबाव देने वाले फरार हो गए। उन्होंने चेतावनी दी कि ओवरलोड एवं बिना प्रपत्र के परिवहन नहीं करने दिया जाएगा। पासरों को चिह्नित कर उनके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ सीमा पर ट्रकों का जमावड़ा
बभनी। छत्तीसगढ़ प्रशासन की ओर से खदेड़े गए ओवरलोड ट्रक बभनी थाना क्षेत्र के आसनडीह गांव की सड़कों पर खड़े हो गए हैं। सड़कों के किनारे ट्रकों के खड़ा होने से जाम की नौबत उत्पन्न हो जा रही है। सूत्रों की मानें तो जिले से सटे छत्तीसगढ़ बार्डर पर पिछले तीन दिनों से सैकड़ों ट्रक खड़े थे। बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला प्रशासन ने सभी ट्रकों को खदेड़ दिया। इसके बाद चालक ट्रकों को लेकर जिले की सीमा में आसनडीह पहुंच गए और पासरों के इशारों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed