फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Partition of the country is a sad chapter of history, it caused millions of wounds

Sonebhadra News: देश का विभाजन इतिहास का करुण अध्याय, दिए लाखों जख्म

Fri, 15 Aug 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Partition of the country is a sad chapter of history, it caused millions of wounds
रॉबर्ट्सगंज में विभाजन विभी​षिका स्मृति दिवस पर निकाले गए मौन जुलूस में शामिल भाजपा के पदा​धिका - फोटो : संवाद
सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान पोस्टर के माध्यम से विभाजन की भयावहता बताई गई। रंगोली भी बनाई गई। कलेक्ट्रेट सभागार में विभाजन पर बनी डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण हुआ तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में मौन जुलूस निकाला।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में हुए कार्यक्रम में डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि विभाजन देश के इतिहास का वह करुण अध्याय है, जिसने हमें स्वतंत्रता तो दी, लेकिन लाखों जख्म भी दे गया। पंजाब, जम्मू-कश्मीर और सीमा प्रांतों के लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। महिलाओं को विशेष रूप से अपार पीड़ा झेलनी पड़ी। यह दिवस हमें पूर्वजों के बलिदान और आजादी की कीमत की याद दिलाता है
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अतीत की पीड़ा को याद करने का नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लेने का दिन है। आज का आयोजन उन शहीदों, विस्थापित परिवारों और पीड़ितों को श्रद्धांजलि है, जिनका दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस मौके पर सीडीओ जागृति अवस्थी, डीआईओएस जयराम सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, डीपीआरओ नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में विभाजन विभीषिका पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। प्रदेश सह मंत्री शशांक मिश्र ने कहा कि विभाजन केवल एक राजनीतिक घटना नहीं थी, बल्कि यह लाखों लोगों के जीवन की त्रासदी थी। इसे याद रखना हमारी जिम्मेदारी है, ताकि हम इतिहास से सीख सकें और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। विभाग संयोजक सौरभ सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य नई पीढ़ी को देश के इतिहास से जोड़ना है, जिससे राष्ट्रप्रेम की भावना और मजबूत हो। इस अवसर पर जिला संयोजक ललितेश मिश्रा, विद्यालय की प्रधानाचार्य कल्पना सिन्हा मौजूद रहे। संचालन प्रिंस पटेल ने किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गोंड के नेतृत्व में नेहरु पार्क से मौन जुलूस निकाला। स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह जुलूस गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष नंदलाल, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, श्रवण गोंड, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, मनोज सोनकर, रमेश मिश्र, रमेश पटेल, पुष्पा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed